स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 69 लोग विशिष्ट सेवा से सम्मानित, अमर जवान ज्योति पर की पुष्पांजलि अर्पित

    0
    1166

    15 अगस्त यानी स्वतंत्रता का दिन। देश के लिए यह दिन सभी त्योहार और उत्सवों से ऊपर है। मंगलवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में ध्वजारोहण किया और पुलिस सहित अन्य जवानों और मार्चपास्ट की सलामी ली। मुख्यमंमत्री राजे ने जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 69 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    Also Read- स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण, हैरतअंगेज करतबों से हुई मंत्रमुग्ध

    69 लोगों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 71 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवाओं के लिए 69 लोगों को सम्मानित किया। समारोह में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए पिस्टल एवं प्रशंसा पत्र, सुधारात्मक सेवा पदक (कारागार), राष्ट्रपति के सराहनीय विशिष्ट सेवा पदक (होमगार्ड), सराहनीय सेवा पदक (होमगार्ड), राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक तथा योग्यता प्रमाण पत्र एवं प्रशंसा पत्र से 53 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा 16 व्यक्तियों को सम्मानित किया।

    Also Read: CM Vasundhara Raje Celebrates Independence Day with Team Rajasthan: Exclusive Photos Inside!

    अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

    मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री राजे प्रातः अमर जवान ज्योति पहुंची और वहां शहीदों को श्रृद्धासूमन अर्पित किए। इस अवसर पर सेना के 61 सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल अनुज माथुर सहित बड़ी संख्या में सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं पूर्व अधिकारी तथा शहीदों के परिजन उपस्थित थे। राजे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।