
अभी कल ही भारत के 71वें स्वाधीनता दिवस पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को एक शानदार सम्बोधन दिया। मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि समाज से आर्थिक व सामाजिक विषमता समाप्त करने के लिए ’’टीम राजस्थान’’ दिन-रात जुटकर काम कर रही है। जनता से सीधे संवाद में मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जब देश के हर व्यक्ति की उन्नति होगी, सभी के लिए शिक्षा अनिवार्य होगी, निःशुल्क चिकित्सा से आमजन लाभान्वित होगा, रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी और हर व्यक्ति को आसानी से न्याय मिलेगा तभी स्वतंत्रता के वास्तविक मायने साकार हो पाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा में लिए गए संकल्प को पूरा करने के लिए राजस्थान सरकार लगातार काम कर रही हैं।
Also Read: किसानों के साथ ही होगा राजस्थान का विकास, राज्य सरकार ने दिए 50 फीसदी फसल खराबे पर 2100 करोड़
युवाओं से किया आह्वान राजस्थान को मिलकर बनाए आधुनिक और जवाँ
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के सभी युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी को मिलकर अपने पूरे सामर्थ्य से राजस्थान को एक युवा एवं आधुनिक राजस्थान बनाना होगा। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सपनों का राजस्थान बनाने के लिए हमें पूर्ण समर्पण से काम करना होगा। ऐसे राजस्थान की परिकल्पना हमने 13 दिसम्बर, 2013 के दिन विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से जनता के सामने रखी थी। इस स्वर्णिम परिकल्पना को साकार करने के लिए हमने अथक प्रयास किए, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
सरकार की योजनाओं व कार्यनीतियों की हुई देश-विदेश में प्रशंसा
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया कि राजस्थान सरकार ने पिछले तीन साल में इतना बेहतरीन काम किया है कि देश के सात ही विदेशों में भी सरकार की कार्यनीतियों और योजनाओं की प्रशासनसे होने लगी है। राजस्थान निरंतर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। सरकार की इस शानदार प्रणाली की तारीफ़ हर जगह हो रही है। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि पूरे भारत के लिए मिसाल बन चुके मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की प्रशांसा आज दुनिया के अनेकों देश कर रहे हैं। प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आया है। राजस्थान सरकार ने देश में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन आयोजित किया है।

