IPS नीना सिंह बनीं CISF की पहली महिला चीफ, वसुंधरा राजे ने खास अंदाज में दी बधाई

    0
    517

    जयपुर। राजस्थान कैडर की सीनियर आईपीएस ऑफिसर नीना सिंह को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीना सिंह पहले सीआईएसएफ की एडिशनल डायरेक्टर जनरल थी। नीना सिंह इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। नीना सिंह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। उनके पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। 1989 बैच की आईपीएस नीना सिंह का रिटायरमेंट 31 जुलाई 2024 को होगा, लेकिन तब तक वह सीआईएसएफ की महिला प्रमुख बनीं रहेंगी।

    पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं
    राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया के जरिए नीना सिंह को शुभकामनाएं और बधाई दिया हैं। राजे ने एक्स पर लिखा, जय नारी शक्ति! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में नारी सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत हुई है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के प्रथम महिला महानिदेशक बनने का गौरव प्राप्त करने पर IPS अधिकारी नीना सिंह जी को हार्दिक बधाई। आप राजस्थान से हैं, मरूभूमि आपकी इस उपलब्धि को सलाम करती है।