अलवर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, ‘अधिकारी तो बस जूते के…’

    0
    573

    जयपुर। प्रदेश के अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। बलबीर छिल्लर एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने एक बार फि मंच से अधिकारियों को धमकाया है। जिला प्रमुख ने कहा कि अधिकारी के जूते के हैं। मैंने देख लिया कि राज बदलते अधिकारियों की भाषा बदल गई। कांग्रेस की सरकार बदलते ही अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, वह सुन ही नहीं रहे हैं। बलबीर छिल्लर कांग्रेस से अलवर के जिला प्रमुख हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    सम्मेलन में अधिकारियों पर दिया विवादित
    रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया। इस दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भवर जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के जीते हुए विधायक और अन्य नेता मौजूद थे। छिल्लर ने अपने संबोधन में कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, हम खेत में घुसने वाले पशु और लोगों को धमकाते हैं। जो बदतमीजी करते हैं उसका भी इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि भवर साब तो राज परिवार से हैं लिहाज करते हैं, लेकिन हम किसान का बेटे हैं बदतमीजी तो कर ही सकते हैं। मैं राजा का बेटा तो हूं, उनकी अपनी मर्यादा होती है।