स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण, हैरतअंगेज करतबों से हुई मंत्रमुग्ध

    0
    1264
    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

    राजस्थान आजादी के 71 साल बाद आज एक नए आयाम पर खड़ा है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री राजे ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और जवानों के हैरतअंगेज कारनामों से मंत्रमुग्ध हुई। परेड़ और पुलिस जवानों के बाद राजस्थान के लोक कलाकारों ने राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों की छटा से राजधानी के आसमान को आजादी के रस से सराबोर कर दिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश भाजपा कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास पर भी ध्वजारोहण किया।

    15 अगस्त को देश सालों की गुलामी की जंजीरों से मुक्त हो गया था। इसी की याद में 71 सालों से देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाता आ रहा है। राजस्थान में भी इस दिन को पूरे जोश ओर गराश से मनाता है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खचाखच भरे एसएमएस स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड में गुजरात पुलिस प्लाटून सहित विभिन्न पुलिस बलों, आरएसी, एनसीसी, स्काउट-गाइड, होमगार्ड एवं एमजीडी गर्ल्स स्कूल की टुकड़ी ने भाग लिया।

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण, हैरतअंगेज करतबों से हुई मंत्रमुग्ध
    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण, हैरतअंगेज करतबों से हुई मंत्रमुग्ध

    पुलिस जवानों के हैरतअंगेज करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

    इस अवसर पर आर्मी बैण्ड, सेंट्रल पुलिस बैण्ड, एमजीडी स्कूल बैंड और सेंट जेवियर स्कूल बैंड की ओर से आकर्षक बैण्डवादन की प्रस्तुति दी गई। राजस्थान पुलिस जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।

    Also Read: Udaipur Police’s Dog Squad All Set to Create a Crime-Free Rajasthan

    कलाकारों ने बिखेरी लोक रंग की छटा

    समारोह में लोक कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोककला और राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन पर सामूहिक नृत्य एवं व्यायाम की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान पारम्परिक परिधान पहने बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ भव्य समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्यजन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

    भाजपा कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास पर किया झंडारोहण

    मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजे ने मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आरएसी के कंपनी कमान्डर जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आरएसी के जवानों की टुकड़ी ने सलामी दी।