कांग्रेसी विचारधारा की भद्दी हरकत, खुलकर किया राष्ट्रगान का अपमान

0
1257
congress

भारत की आज़ादी की लड़ाई में अपने नेताओं के योगदान की आड़ में कांग्रेस सालों से देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम की बातें करती आई है। लेकिन कल यह साबित हो गया कि जो पार्टी या संगठन अपने राष्ट्र के उच्च आदर्शों की मूल्यता के परिचायक राष्ट्रगान का सम्मान नहीं कर सकती उसे तो देशभक्ति की बात करने का ही अधिकार नहीं। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कल ऐसा ही वाकया हुआ। प्रदेश कांग्रेस के सहसंगठन सेवादल के सदस्यों ने राष्ट्रगान का इस तरह अपमान किया जिसे देखकर हर भारतीय का खून खौल उठे। कुर्सियों पर बैठ कर भरी सभा में राष्ट्रगान गाया गया। सेवादल के सभी सदस्य हिलते रहे। इस दौरान बातचीत भी ज़ारी रही।

Also Read: ‘Burn the police stations,’ Congress MLA Shakuntala Khatik tells protesters

राष्ट्रगान के बीच हिलते-ढुलते रहे कांग्रेसी

सेवादल के कार्यक्रम में जब राष्ट्रगान गाया गया तो नज़ारा ऐसा बना मानो किसी फ़िल्मी गीत का अभ्यास चल रहा हो। सेवादल के सभी सदस्य आराम से कुर्सी पर बैठे रहे। कभी हाथ-पाँव हिलाते तो कभी गर्दन को हिलाते रहे। इन लोगों ने बीच-बीच में राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक गान की लय और सुर भी बिगाड़नी चाही।

बाद में बहाना बनाया

जब कांग्रेस और सेवादल के इस औछेपन का मीडिया और जनता को पता लगा तो ये लोग बहाना बनाने लगे। कहने लगे कि राष्ट्रगान का अभ्यास चल रहा था। इन नौसिखियों को इतना भी नहीं पता कि राष्ट्रगान का अभ्यास नहीं किया जाता इसे अपनाया जाता है। बेवज़ह ही राजनैतिक उपयोग के लिए देशभक्ति का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी की पोल उनके इस कारनामे से खुल चुकी है।

राष्ट्रध्वज का अपमान भी कर चुकी है कांग्रेस

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले भी राष्ट्र गौरव के प्रतीकों का अपमान कर चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही राजस्थान में महिला कांग्रेस ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा करके फहराया था। देश के प्रति इन निरंतर अपमान की घटनाओं के आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन लोगों में देश के प्रति न सम्मान है न गर्व की अनुभूति। ये तो हर चीज़ का महज़ राजनैतिक इस्तेमाल करना जानते हैं।

यहां देखें इस वाकये का वायरल वीडियो:
https://youtu.be/458syBx_7I0

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here