तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013 का अंतिम परिणाम जारी, चयनित उम्मीदवारों के खिले चेहरे

    0
    2370
    तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा - 2013
    तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा - 2013

    पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित की गई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।

    तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 में अंतिम सूची में जगह बनाने वाले युवा बेरोजगार अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। जयपुर जिला परिषद् द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 के अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट निकाल दी गई है। हालांकि, इस अंतिम परिणाम को लेकर भी कुछ अभ्यर्थियों ने संदेह जताया है। संदेह का कारण यह है कि परिणाम से पहले कई सूचियां निकालने, अंतिम चयनित सूची निकालने में देरी के बाद अब सूची निकालने के बावजूद जयपुर जिला परिषद मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं किया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक रंजन ने 6 नवबंर को सूची निकाली, लेकिन अब तक मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित नहीं की गई। इन्हें सीधे ही बीडीओ को भेजा जा रहा है।

    इस वजह से अंतिम परिणाम पर किया जा रहा संदेह

    जिला परिषद् की ओर से जारी किए गए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 के अंतिम परिणाम पर संदेह करने की वजह यह है कि चयनित अभ्यर्थियों की स्थान अलॉटमेंट सूची चस्पा नहीं की है। लिस्ट को जिला परिषद् मुख्यालय के सूचना पट्ट पर भी प्रकाशित नहीं किया गया है। और च​यनित उम्मीदवारों की लिस्ट सीधे बीडीओ को भेजकर ज्वाइनिंग दिलवाई जा रही है। जिससे इस भर्ती में शामिल हुए और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों ने संदेह जाहिर किया है। इससे पहले जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में जिला परिषद् सदस्य अधिकारियों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013  मे मिलीभगत करने के आरोप लगा चुके है।

    Read more – बड़ी खबर : राजस्थान में डॉक्टर्स की स्ट्राइक के पीछे राजनीतिक साज़िश? सरकारी चिकित्सकों के घर दूध सप्लाई बंद!

    अगस्त में जारी किया गया था तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 संशोधित परिणाम

    राजस्थान हाईकोर्ट के 3 अगस्त, 2017 के निर्णय की पालना करते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 की उत्तर कुंजी व संशोधित परिणाम जारी किया गया था। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 का संशोधित परिणाम पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी किया गया था। इस परिणाम में 8431 अभ्यर्थियों का नाम शामिल था। 22 अगस्त को कैटगरी वाइज कटऑफ जारी की गई थी वहीं 28 और 29 अगस्त अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। 6 सितम्बर को अभ्यर्थियों के चयन के लिये जिला स्थापना समितियों की बैठकें हुई थी।

    सितंबर में जारी किए जाने थे नियुक्ति के आदेश

    कार्यक्रम के अनुसार 19 और 20 सितंबर को काउंसलिंग कैंपों का आयो​जन किया जाना था जिसके बाद 25 सितंबर को नियुक्ति के आदेश जारी किए जाने की संभावनाएं थी लेकिन अंतिम चयनित उम्मीदवारों की सूची आने में थोड़ा ज्यादा समय लगा। पूर्व में संशोधित परिणाम जारी होने पर खुशी जताते हुए एकीकृत बेरोजगार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने इसे बेरोजगारों के लंबे संघर्ष की जीत बताया था। 2013 में आयोजित की गई भर्ती के करीब 4 साल बाद अंतिम संशोधित परिणाम आए हैं।

    आरटेट में कम प्राप्तांको वालों को नियुक्ति से रोका गया

    इससे पहले आरटेट में 60 प्रतिशत से कम प्राप्तांक वालों को नियुक्ति देने से रोका गया था और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद अब इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरु की गई।

    क्या था मामला और पूर्व परिणाम में संशोधन की क्यों पड़ी जरूरत

    तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा – 2013 के परिणाम के संबंध में एसबी सिविल रिट याचिका सं.4405/2015 निरंजन लाल शर्मा व अन्य बनाम में कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत होने तथा उसके आधार पर अन्य का चयन होने का मामला उठाया था। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने 3 अगस्त, 2017 को संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने व उसके आधार पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्तियां देने का आदेश दिया था।