
बैंक खातों और मोबाइल से लिंक कराने के बाद अब इंशोरेंस यानि बीमा सुरक्षा पॉलिसी से भी आधार को लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। अभी तक बीमा सुरक्षा को इससे दूर रखा गया था। इससे पहले आधार को 10वीं, 12वीं के परीक्षा फार्म भरने, बैंक खाते, पैन कार्ड, राशन कार्ड, विवाह पंजीयन आदि सेवाओं से जोड़ना अनिवार्य किया गया था। बीमा सुरक्षा से आधार जोड़ने का फैसला केवल इसलिए किया गया है क्योंकि पॉलिसीधारक अपनी बीमा राशि का दावा तो करते हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर अपना आधार और पैन कार्ड तक जमा नहीं कराते। आपको बता दें कि भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने कहा है कि केंद्र सरकार ने 1 जून, 2017 की अपनी राजपत्र अधिसूचना में आधार और पैन/फॉर्म 60 बना दिया है जिसमें बीमा सहित वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाना अनिवार्य है।
वैसे देखा जाए तो अधिकतर लोगों को यह अभी तक नहीं पता है कि आखिर आधार को किन—किन सेवाओं से लिंक राना अनिवार्य है। अगर ऐसा कुछ आपके साथ भी है तो चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे इस खास लेख में हम इन सभी के बारे में आपको विस्तार से बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि किन सेवाओं से अब आधार को लिंक कराना अनिवार्य है।
बैंक खाते, पैन कार्ड, बीमा योजना और मोबाइल
बैंक खाते और पैन कार्ड से आधार का लिंक कराना अब अनिवार्य हो गया है। यहां तक की अब बिना आधार के नया खाता तक नहीं खोला जा सकता। 50 हजार रूपए से ऊपर के नकद लेनदेन के लिए भी पैन कार्ड देना जरूरी किया जा चुका है। ग्रामीण इलाकों के कई बैंकों में केवल आधार कार्ड से भी लेनदेन हो रहा है। हालांकि शहरी इलाकों में यह अभी तक शुरू नहीं हुआ है। बीमा खातों का लेनदेन वित्तीय लेखे में शामिल करने के लिए अब से सभी बीमा पॉलिसी को आधार व पैन कार्ड से जोड़ने जरूरी है। मोबाइल नंबर को भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अगर आप नई सिम भी लेना चाहें तो बिना आधार वह भी नहीं हो सकेगा। पहले मोबाइल नंबर से आधार लिंक कराने की समय सीमा 31 दिसंबर थी लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।
Read More: http://rajasthantruths.com/rajasthan-doctors-strike-doctors-face-action/
10वीं, 12वीं के परीक्षा आवदेन
10वीं व 12वीं के परीक्षा आवेदन भरने से पहले आधार नंबर देना की जानकारी देना अनिवार्य हो चुका है। अगर आधार नंबर नहीं है तो आवेदन निरस्त हो सकता है। विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए या फिर वीज़ा आवेदन में भी आधार का होना जरूरी है।
बिजली, पानी व फोन बिल, मकान की रजिस्ट्री
अगर आपके नाम से बिजली, पानी या फोन का बिल आ रहा है तो अगली बार उसे आधार से लिंक जरूर कराइएगा। हो सकता है अभी आपको यह सब झंझट लगता हो लेकिन कुछ दिनों के बाद इसे मजबूरी में कराना होगा और चक्कर काटने पड़ेंगे। नई मकान या अन्य प्रोपर्टी पंजीयन में भी आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।
भामाशाह, बीपीएल व राशन कार्ड और मेडिकल सेवाएं
केन्द्रीय सरकार ने भामाशाह पूर्ण तौर पर अनिवार्य कर दिया है लेकिन भामाशाह कार्ड के साथ राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड को भी आधार कार्ड से जुड़वाना जरूरी कर दिया गया है। मेडिकल क्लेम उठाने के लिए या अन्य मेडिकल दावों के लिए भी आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है।
रेल टिकट, विवाह पंजीयन और जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र
अगर आप रेल टिकट आरक्षित कराने जा रहे हैं तो आधार कार्ड ले जाना न भूलें। असल में एडवांस टिकट बुक कराने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। साथ ही विवाह पंजीयन के साथ जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्ति के लिए भी आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। आज—कल तो विवाह के कार्ड में भी जन्मतिथि के साथ आधार नंबर लिखना शुरू हो गया है।


