सलमान खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, सही साबित हुआ तो हो सकती है जेल

    0
    1554
    Salman Khan Arms Act
    सलमान खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, सही साबित हुआ तो हो सकती है जेल

    सलमान के सितारे इन सालों में लगातार गर्दिश में चल रहे हैं। एक मुसीबत हटती नहीं कि दूसरी तैयार मिलती है। हाल ही में सलमान खान को कांकणी काला हिरण मामले में 5 साल की कैद व 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। सलमान के वकील ने याचिका लगातार एक दिन बाद ही जमानत ले ली। Salman Khan Arms Act

    लेकिन अब एक और मामले में सलमान फंसते नजर आ रहे हैं। आर्म्स एक्ट में बरी हुए सलमान पर कोर्ट को गुमाराह करने का आरोप लगाया गया है। अगर यह सही साबित होता है तो बॉलीवुड के सुलतान को जेल तक जाना पड़ सकता है। इस मामले पर सुनवाई 24 मई को होगी। Salman Khan Arms Act

    Read More: गुर्जर आरक्षण आंदोलन पर चेती सरकार, मुख्यमंत्री राजे ने बुलाई बैठक

    असल में 18 जनवरी, 2017 को सलमान को अवैध हथियार रखने के मामले में बरी कर दिया गया था। लेकिन इस मामले में सरकार द्वारा लगाए गए दो प्रार्थना पत्रों पर फैसला नहीं हो पाया था। इनमें सलमान खान पर कोर्ट में गलत शपथ पत्र पेश कर अदालत को गुमराह करने का आरोप है। प्रार्थना पत्र में आरोप है कि सलमान ने कोट में शपथ पत्र में बताया है कि हथियार का लाइसेंस घर पर ही होगा। मिल नहीं रहा है या शायद कहीं गुम हो गया है। Salman Khan Arms Act

     

    Salman Khan Arms Act
    सलमान खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, सही साबित हुआ तो हो सकती है जेल

    लेकिन जांच के दौरान एक गवाह के बयान से पता चला कि सलमान का लाइसेंस गुम नहीं हुआ बल्कि नवीनीकरण के लिए पुलिस कमिश्नर मुंबई के पास जमा किया हुआ था। इस पर एक सरकारी अधिवक्ता ने सलमान के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 340 के तहत अर्जी पेश की थी। Salman Khan Arms Act

    इससे पहले काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 7 मई को जोधपुर कोर्ट में पेश होना था लेकिन किन्हीं कारणवश सलमान के वकील नहीं आ पाए थे। ऐसे में सलमान की जमानत मामले पर फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। मामले पर अगली सुनवाई 17 जुलाई को होनी है।  Salman Khan Arms Act