राजस्थान उपचुनाव के नतीजे भले ही चिंताजनक हों, राज्य सरकार की सेहत पर नहीं पड़ेगा कोई असर

    0
    2033
    Vasundhara raje bjp

    राजस्थान उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए थोड़े चिंताजनक जरूर है लेकिन इससे न तो राज्य सरकार और न ही केन्द्र सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला है। हां, कांग्रेस के लिए यहां हारना बड़ा मायने रखता। कांग्रेस दोनों ही लोकसभा सीटों अलवर और अजमेर में चुनाव हारती तो संसद में राजस्थान से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाता। लेकिन इन दोनों सीट पर हुई जीत से कांग्रेस का संसद में प्र​तिनिधित्व समाप्त होने से बच गया है। आपको बता दें, 2014 में हुए आम चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था। राजस्थान से राज्यसभा की 10 सीटों में से 8 पर अभी बीजेपी के सांसद हैं, बाकी की दो सीट पर कांग्रेस के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी और नरेन्द्र बुढ़ानिया है। इन दोनों का कार्यकाल भी इसी साल 3 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है।

    अगर उपचुनाव में लोकसभा की दोनों सीटों पर बीजेपी जीत जाती तो संसद में राजस्थान से कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं रह पाता। Vasundhara raje bjp

    वसुंधरा राजे के विकल्प का यह है असली सच.. Vasundhara raje bjp

    बीजेपी को उपचुनाव में मिली हार के बाद कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह तेजी से फैलाई जा रही है कि वसुंधरा राजे का विकल्प तलाशना भाजपा की मजबूरी बन गया है। लेकिन यकीन मानिये इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है। इन अफवाहों को झूठ साबित करने के लिए कई सबूत है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सहित कई बड़े नेता यह बात कह चुके हैं कि अगला चुनाव भी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हटाने की चर्चाओं पर राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी कहते हैं कि ‘वसुंधरा राजे पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगी और अगला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पिछले माह ही बाड़मेर रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ के अवसर पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में राजे सरकार के कामकाज की तारीफ़ करते हुए कहा था कि अगली सरकार भी इन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। इससे पहले जयपुर दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यह बात कह चुके हैं कि अगले चुनाव राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी यह बात कई मर्तबा स्पष्ट कर चुकी हैं कि उनको हटाने की चर्चाएं उनके पिछले कार्यकाल के समय से चल रही हैं, लेकिन हक़ीक़त सबके सामने है। Vasundhara raje bjp

    Read More: क्या अशोक परनामी पर गिरेगी हार की गाज? या ​मिलेगा यह ईनाम..

    अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री राजे के विरोधी भाजपा नेताओं का हाथ Vasundhara raje bjp

    यह बात तो सब जानते हैं कि बीजेपी के ही कुछ नेता मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ है। वे ऐसी अफवाहों को हवा देकर मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। खासकर पार्टी के सीनियर लीडर घनश्याम तिवाड़ी, पार्टी के पूर्व सदस्य डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और हनुमान बेनीवाल आदि मुख्यमंत्री राजे और पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते नज़र आते हैं। ऐसे में इन अफवाहों को हवा देने में मुख्यमंत्री राजे इन विरोधी नेताओं का हाथ हो सकता है। दरअसल, सीएम राजे द्वारा इन नेताओं को खास तवज्जों ने देने के कारण ये नेता पार्टी के खिलाफ जाकर दुष्प्रचार करने का काम पिछले कुछ वर्षों से करते रहे हैं। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है राजे के विकल्प वाली अफवाहों को बल देने का काम इन्हीं नेताओं ने किया हो। खैर, यह बात तो सब जानते हैं कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कद का कोई भी नेता फिलहाल राजस्थान में नहीं है। ऐसे में भी परिवर्तन या विकल्प का तो कहीं से कोई सवाल ही नहीं उठता। बीजेपी का शीर्ष आलाकमान भी इस बात को कई बार स्पष्ट कर चुका है।