क्या अशोक परनामी पर गिरेगी हार की गाज? या ​मिलेगा यह ईनाम..

    0
    3037
    BJP Ashok Parnami

    राजस्थान में हाल ही में अलवर और अजमेर लोकसभा और भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं। प्रदेश में दो लोकसभा और एक विधानसभा कुल तीन सीटों पर हुए उपचुनावों में केन्द्र और राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के लिए यह थोड़ा चिंताजनक जरूर है लेकिन यह कोई आखिरी चुनाव नहीं है। इन चुनावों के बाद इसी साल के अंत में राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में असली चुनावी रण होना तो अभी बाकी है। फिर भी पार्टी को जिन तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है उनके कारण तलाश कर विधानसभा चुनाव से पहले माहौल अपने पक्ष में करने के हरसंभव प्रयास करने होंगे। हालांकि, यह बात अलग है कि भाजपा सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन यह तो जनता पर ही निर्भर करता है कि वह किसे ताज पहनाना चाहती हैं। BJP Ashok Parnami

    उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद संगठन में बदलाव की थोड़ी संभावना

    अजमेर व अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की हुई हार के बाद अब संगठन में थोड़े बदलाव की संभावनाएं हैं। हार के बाद हाल ही मुख्यमंत्री आवास से लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हार की समीक्षा और कारणों पर चिंतन—मनन का दौर जारी है। हाल ही सीएमआर में प्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सह संगठन महामंत्री वी सतीश सहित राजस्थान सरकार में मंत्री गुलाबचंद कटारिया, मंत्री यूनुस खान, मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और मंत्री अरूण चतुर्वेदी शामिल हुए। इसमें पार्टी के उपचुनाव में हार पर करीब ढाई घंटे तक मंथन चलता रहा। बताया जा रहा है कि शाह ने उपचुनाव के नतीजों पर नाराजगी जताते हुए यह संकेत दे दिए हैं कि चुनावी साल में अब पार्टी कोई रिस्क नहीं लेगी और हार की जिम्मेदारी तय कर आगे कार्रवाई की जाएगी। BJP Ashok Parnami

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी को मिल सकता है राज्यसभा भेजने के रूप में इनाम

    भाजपा को उपचुनाव में हार देखनी पड़ी लेकिन भारतीय जनता पार्टी राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को पार्टी के प्रति वफादारी का जल्द ही इनाम मिल सकता है। हाल में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को पार्टी राज्यसभा भेज सकती है। इस बात पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो अशोक परनामी को राज्यसभा में भेजा जाना लगभग तय है। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आलाकमान को अपनी राय से अवगत करवा दिया है। राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों को भी इस बात की जानकारी दिए जाने की सूचना है।

    Read More: राजस्थान में जीतकर भी ट्रोल हो गई कांग्रेस …

    बता दें कि 3 अप्रैल, 2018 को राजस्थान से राज्यसभा की 2 सीटें खाली होने जा रही है। इन दोनों सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस के सांसद हैं। एक सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी हैं सांसद है।​ जबकि दूसरी सीट से कांग्रेस के ही नरेन्द्र बुडानियां राज्यसभा सांसद है। दोनों का कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को राज्यसभा भेजा जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले हुए उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में परनामी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने चुनावों में रिकॉर्ड ​जीत दर्ज की थी। लोकसभा की सभी 25 सीटों पर इनके नेतृत्व में पार्टी को जीत प्राप्त हुई थी। इसके बाद अब पार्टी परनामी को बड़ा तौहफा देते हुए जल्द ही राज्यसभा भेज सकती हैं। BJP Ashok Parnami

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here