दाल किसानों को मिलेगा फायदा, केंद्र ने राजस्थान उड़द और मूंग की खरीद के लिए मंजूरी दी

0
1408
Government purchase of pulses

देशभर में किसानों की उन्नति और विकास के लिए वर्तमान नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। केंद्र में बीजेपी सत्ता वाली सरकार देशभर के किसानों के लिए ज्यादा से ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं ला रही है। सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। किसानों की प्र​गति के लिए मोदी सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।

सरकार का मकसद किसानों को समृद्ध कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृतव वाली सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से ​2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का अच्छा मूल्य मिल सके इसके लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसान विकास नीति के तहत केंद्र सरकार ने राजस्थान में उड़द और मूंग की खरीद को मंजूरी दे दी। राजस्थान में उड़द और मूंग को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। जिससे दाल किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

कम भाव की मार झेल रहे किसानों को होगा बड़ा फायदा

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा करते हुए बताया कि केन्द्र सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक को किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की अतिरिक्त खरीद को मंजूरी दे दी है। राजस्थान के किसान अब तक खरीफ सीजन में ज्यादा पैदा होने वाले मूंग और उड़द के कम भाव की मार झेल रहे थे। केन्द्र सरकार द्वारा अतिरिक्त खरीद को मंजूरी देने से प्रदेश के किसानों को बड़ा मुनाफा होगा।

Read More: Vasundhara Sakhi Mahila Vahan Yojna: A new initiative for women of Rajasthan 

मूंग का देश में सबसे बड़ा उत्पादक है राजस्थान

राजस्थान मूंग पैदावार के मामले में देशभर में पहले स्थान पर है। यहां मूंग का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1.24 लाख टन अतिरिक्त मूंग खरीदने को मंजूरी दी गई है। सरकार को इस पर 691 करोड़ रुपए की लागत आएगी

केन्द्र सरकार की ओर से इस वर्ष मूंग के लिए 5575 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया किया गया है। लेकिन इसके इतर राजस्थान की अधिकांश मंडियों में मूंग का औसत भाव 4100 से 4200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच है। जिसको लेकर किसानों के बीच मायूसी का आलम छाया हुआ था, लेकिन अब केन्द्र सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद को मंजूरी देने के बाद किसानों को राहत मिलेगी। केन्द्र की मंजूरी के बाद अब जल्द ही राजस्थान की मंडियों में भी मूंग के भाव बढ़ सकते हैं ।

 

राजस्थान के साथ कर्नाटक को दी केन्द्र सरकार ने मंजूरी

मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने राजस्थान के साथ ही कर्नाटक राज्य को भी अतिरिक्त मूंग और उड़द न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की मंजूरी दे दी है। केन्द्र सरकार ने कर्नाटक में मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल तय किए हैं। इस पर केन्द्र सरकार को 33.48 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वहीं उड़द के लिए केन्द्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 5400 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here