मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयास हो रहे सफल : 26 नवंबर से शुरू होगा गौ सप्ताह

    0
    1396
    vasundhara raje cow

    पॉलीथीन को गायों के पेट में जाने से रोकने के लिए जयपुर शहर एक नई पहल करने जा रहा है। अब शहर में गौ सप्ताह मनाया जाएगा। Vasundhara Raje Cow

    गौ सप्ताह 26 नवंबर से शुरू होगा जिसमें नगर निगम अफसर, अक्षय पात्र के प्रतिनिधि के साथ जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। 2 दिसंबर तक चलते वाले इस जागरूकता कार्यक्रम में शहर के हर एक इलाके में एक जगह कार्यक्रम होगा जिसमें भजन व सत्संग के जरिए लोगों को पॉलीथीन से गायों को होने वाले नुकसान और पॉली​थीन इस्तेमाल न करने के लिए जागरुक किया जाएगा।

    Read More: दुष्कर्म आरोपी आईएएस अफसर मोहंती ने किया सरेंडर

    अक्षय पात्र के प्रतिनिधि चिन्हित जगह पर हर दिन शाम को एक घंटे भजन गायन, सत्संग कर लोगों को जागरुक करेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हिंगोनिया गौशाला का निरीक्षण किया था। वहां पर गायों के पेट से बड़ी मात्रा में निकाली जा रही पॉलीथीन को देख मुख्यमंत्री इतनी व्यथित हुई कि उन्होंने तत्काल इसकी शुरुआत करने के निर्देश दिए थे। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी व महापौर अशोक लाहोटी को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है और अन्य जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने को कहा है।  Vasundhara Raje Cow

    अक्टूबर में हिंगोनिया दौरे पे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा था कि गौ सेवा हमारी धार्मिक भावना और आस्था से जुड़ा ऐसा विषय है जो मात्र सरकार ही नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने हांंगे। राज्य सरकार इस दिशा में समर्पित भाव से काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि हिंगोनिया में हमें गौ वंश के संरक्षण में अधिक सफलता मिल रही है।

    Vasundhara Raje Cow

    उस मौके पर मुख्यमंत्री राजे ने हिंगोनिया गौशाला के लिए नगर निगम को 10 करोड़ रुपए की विशेष सहायता देने की घोषणा की थी ताकि पुनर्वास केन्द्र को मजबूत किया जाएगा। कारकस प्लांट व बायोगैस प्लांट लगाने की बात भी कही थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जोधपुर गौशाला का संचालन भी अक्षय पात्र की तरह संचालित करने की जरूरत जताते हुए अक्षय प्रात्र प्रति​निधियों को जोधपुर स्थित नांदेड़ गौशाला जाने का निर्देश दिया था। Vasundhara Raje Cow

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here