राहुल गांधी की चिंता का कारण बनी राजस्थान कांग्रेस (दिल्ली में मीटिंग)

    0
    2815
    Rajasthan Congress

    हाल में हुए राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस ने भले ही तीनों सीटें जीत ली हो लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी परेशानी कम होती नज़र नहीं आ रही है। राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजस्थान के कांग्रेसी नेताओं की आपसी फूट से चिंता में नज़र आ रहे हैं। हालांकि, राजस्थान कांग्रेस के नेता पार्टी में गुटबाजी पर अक्सर यही कहते नज़र आते हैं कि पार्टी एक है और पार्टी में कोई गुट नहीं है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी में एकता नहीं होती तो उपचुनाव में तीनों सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकती थी। कांग्रेसी नेता भले ही इन बातों का दावा करे लेकिन यह बात सब जानते हैं कि राजस्थान कांग्रेस प्रमुख रूप से तीन गुटों में बंटी हुई है। आइये जानते हैं हाल ही में दिल्ली में हुई राजस्थान कांग्रेस नेताओं की मीटिंग में राहुल गांधी ने क्या कहा है..

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नेताओं को दी नसीहत Rajasthan Congress

    राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नेताओं को नसीहत देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान नेतृत्व के मुद्दे पर मुंह बंद रखने को कहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव का एक ही एजेंडा है और वह कांग्रेस का झंडा है। बता दें, राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के प्रमुख नेताओं के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक की। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, महासचिव मोहन प्रकाश के साथ ही प्रदेश के चारों प्रभारी सचिव मौजूद रहे। हालांकि, बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी मौजूद नहीं थे। करीब दो घंटे चली बैठक में राहुुल ने साफ संदेश दिया कि हर हाल में पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता का मान-सम्मान बढ़ना चाहिए। Rajasthan Congress

    Read More: मेजर कुमुद डोगरा ने 5 दिन की बेटी को गोद में ले दी विंग कमांडर पति को आखिरी विदाई

    कार्यकर्ताओं के मनोबल के लिए बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए राजस्थान में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव   लड़ेगी। राहुल गांधी ने इस बैठक के दौरान राजस्थान प्रभारी को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। राहुल ने कहा कि सभी नेता ​विनम्रता के साथ लोगों के बीच जाएं और संगठन को पंचायत बूथ स्तर पर मजबूत करेें। उन्होंने कहा कि युवा जोश और अनुभवी लीडरशिप का फायदा हरसंभव पार्टी को मिलना चाहिए। राहुल ने कहा कि इसके लिए प्रदेश संगठन में युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सभी नेताओं को खुले मन से आगे आकर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा के चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए भी अभी से रणनीति तैयार करने को कहा है। साथ ही राहुल गांधी ने संगठन में महिला, एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिये जाने के लिए भी कहा है। Rajasthan Congress

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here