मेजर कुमुद डोगरा ने 5 दिन की बेटी को गोद में ले दी विंग कमांडर पति को आखिरी विदाई

    0
    941
    major kumud dogra

    भारतीय सेना देश के अरबों लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे हर स्थति से निपटते हुए दुश्मनों पर कड़ी निगरानी रखती है। इसकी बदौलत ही देश के 125 करोड़ लोग सुरक्षित माहौल में रह पाते हैं। देश के लोगों को सुरक्षित माहौल देने के खातिर ही सेना के जवान अपनी कुर्बानी तक दे देते हैं। भारतीय सेना के न केवल पुरूष सदस्य बल्कि महिला सदस्य भी जरूरत पड़ने पर देश के खातिर प्राण न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इनकी बहादुरी और जज्बे को सलाम है। हाल ही में भारतीय सेना की महिला मेजर कुमुद डोगरा की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो को देख महिला मेजर के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। अगर इस तरह का जज्बा कोई दिखा सकता है तो वो कोई और नहीं, सिर्फ और सिर्फ भारतीय सेना ही हो सकती है। भारतीय सेना की इस मेजर ने अपने जीवन की सबसे अत्यंत दुख की घड़ी में दिखाये इस जज्बे की कहानी को पढ़कर आप भी इन्हें सलाम करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। आइये जानते हैं महिला आॅफिसर के जज्बे की पूरी कहानी…

    महिला मेजर के जज्बे और साहस को लोग सलाम करते हुए जमकर कर रहे हैं तारीफ

    दरअसल, कुमुद डोगरा भारतीय सेना में मेजर हैं। उनके पति डी वत्स इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर थे। 15 फरवरी को असम के मजोली में उनका माइक्रोलाइट हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। यह मेजर कुमुद के लिए बड़ी बुरी खबर थी। इससे भी बुरी खबर उस बच्‍ची के लिए थी जो अपने पिता की गोद का साया पाने से रह गई। दरअसल, उत्तर पूर्वी राज्य असम में मेजर डोगरा अपने विंग कमांडर पति के अंतिम संस्‍कार के मौके पर अपनी पांच दिन की बेटी को गोद में लेकर पहुंची थीं। घटनास्थल पर किसी ने उनकी नवजात के साथ तस्वीर खींच कर इंटरनेट पर डाल दी, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। लोगों ने महिला मेजर के जज्बे और साहस को सलाम करते हुए उसकी जमकर तारीफ की। तस्वीर में कुमुद अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में जाते हुए दिख रही हैं। गोद में वह तौलिए में लिपटी अपनी बेटी को लिए हुए हैं। लोगों ने इसी पर महिला मेजर को सलाम किया और बेटी के प्रति उनके प्यार की तारीफ की। बता दें, जिस वक्‍त एयरफोर्स विंग कमांडर वत्‍स की हादसे में मौत हुई उस वक्‍त उनका बेटी महज चार दिन की थी। major kumud dogra

    Read More: राजस्थान ने उठाये गौवंश संरक्षण के लिए यह 5 ऐतिहासिक कदम

    15 फरवरी को वायु सेना के एक चॉपर हादसे में दो जाबांज पायलटों की चली गई थी जान major kumud dogra

    दरअसल, 15 फरवरी को मजूली द्वीप के पास भारतीय वायु सेना का एक चॉपर हादसे का शिकार हो गया था। यह चॉपर दोपहर में रूटीन के अनुसार असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ा था। इस घटना में दो भारतीय जाबांज पायलटों की जान चली गई थी, जिसमें भारतीय सेना में मेजर कुमुद डोगरा के पति विंग कमांडर दुष्यंत व्यास भी थे। हादसे के बाद चॉपर का मलबा घटनास्थल के पास देखा गया था, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। एयरफोर्स आॅफिसर्स के अनुसार, चॉपर हादसा तकनीकी खामियों के कारण हुआ था। major kumud dogra

    विंग कमांडर दुष्यंत व्यास की पत्नी और मेजर कुमुद डोगरा उनके अंतिम संस्कार की रस्‍म निभाने के लिए खुद पूरी फौजी वर्दी में पांच दिन की बेटी को हाथ में लिए पहुंची थीं। मेजर कुमुद के लिए पति का जाना किसी गहरे सदमे से कम नहीं था लेकिन उन्‍होंने इस दौरान बिल्कुल भी हिम्‍मत नहीं हारी। मेजर जानती थीं कि एक फौजी को किस तरह से विदा किया जाता है। अंतिम विदाई देने के दौरान उनके साथ उनके करीबी भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर उनकी यह फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें वह अपने बच्‍चे को गोद में उठाए आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग उनके साहस और जज्‍बे को सलाम कर रहे हैं। साथ ही उनकी इस फोटो पर अब तक कई लोग कमेंट्स कर चुके हैं।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here