Rajasthan के व्यंजनों की है अलग पहचान- ये हैं 5 विश्व में सबसे लोकप्रिय पकवान

    0
    1202
    Rajasthani Food

    राजस्थान अपने किलों, महलों, बावड़ियों और बहुमूल्य संस्कृति के लिए विश्वभर में खास पहचान रखता है। लेकिन इन सब के अलावा राजस्थान को जो और ज्यादा प्रसिद्ध बनाता है वो यहां के लज़ीज व्यंजन हैं, जो विश्व के सबसे लोकप्रिय पकवानों में शामिल हैं। राजस्थान की कलरफुल संस्कृति तो पर्यटकों को आकर्षित करती ही है साथ ही यहां के लोगों की मेहमान नवाजी के भी लोग कायल है। यहां की दाल बाटी चूरमा और लाल मांस दुनियाभर के प्रसिद्ध व्यंजनों में शामिल हैं। इनके अलावा भी राजस्थान के कई ऐसे व्यंजन हैं जो विश्वभर काफी पसंद किए जाते हैं। राजस्थान के विश्वभर में सबसे प्रसिद्ध 5 व्यंजनों की लिस्ट नीचे दी जा रही है। नीचे सूची में आप भी जान सकते हैं राजस्थान के सबसे लोकप्रिय पकवान कौनसे हैं..

    1. दाल बाटी चूरमा: राजस्थान का दाल बाटी चूरमा दुनिया के सबसे बेहतरीन व्यंजनो मे से एक है। दाल बाटी चूरमा के बिना राजस्थानी लज़ीज खाना की कल्पना भी नहीं की जा सकती। गोल आकार की बाटियां घी में डुबोई जाती हैं और इसे पंचकुटी दाल के साथ खाया जाता है। तथा इनके साथ स्पेशल चूरमा भी होता है जो स्वाद को और बढ़ा देता है।

    Read More: Rajasthan Police कांस्टेबल परीक्षा के लिए अब 25 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    1. राजस्थानी कढ़ी: राजस्थान की कढ़ी दुनियाभर के लोगों के बीच बहुत पसंद की जाती है। हालांकि, राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों में भी कढ़ी बनाई जाती है, लेकिन स्वाद के मामले में राजस्थानी कढ़ी इन सब पर भारी है। राजस्थान की कढ़ी पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की कढ़ी से काफी अलग होती है। यह थोड़ी तीखी और मसालों से भरपूर होती है। इसे चावल के साथ खायी जाती है।

    1. घेवर: राजस्थान का यह मीठा पकवान बहुत ही लज़ीज होता है। एक बार खाने वाला इसका दिवाना हो जाता है। घेवर घी, आटा, पनीर और शक्कर से बनकर तैयार होता है। इसके कई प्रकार होते हैं जैसे– साधारण घेवर, मावा घेवर और मलाई घेवर आदि। राजस्थान के खासतौर पर गणगौर पर्व पर इसकी खासी डिमांड होती है। इस पर्व पर लगभग हर घर में घेवर जरूर बनता है। कोई भी राजस्थानी कार्यक्रम इस पकवान के बिना अधूरा ही माना जाता है।

    1. बालूशाही: बालूशाही राजस्थान का बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है जो बहुत ही नरम और बाहर से शक्कर मे डूबा होता है। यह खासतौर पर त्यौहारों के अवसर पर घरों में मिठाई के तौर पर शामिल होता है। इसका स्वाद इसे और खास बनाता है। इसे मक्खन बड़े के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान आने वाला पर्यटक अगर बालूशाही ना खाएं तो समझो उसका राजस्थान ट्यूर अधूरा ही है।

    1. गट्टे की खिचड़ी: राजस्थान के गट्टे की खिचड़ी दुनियाभर में फेमस है। यहां के गट्टे की खिचड़ी खास तरह से बनाई जाती है। साथ ही इसको बनाने में उपयोग में लिए जाने मसालें इसके स्वाद को और खास बनाते हैं। नि:संदेह गट्टे की खिचड़ी राजस्थान की सबसे बेहतरीन चावल की थाली है। यह लज़ीज व्यंजन चावल और मुलायम बेसन के गट्टे से बनता है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here