Rajasthan में BJP के 4 साल के शासन में किसी किसान ने नहीं की आत्महत्या: कृषि मंत्री

0
956
Rajasthan

राजस्थान सरकार किसानों का मुनाफा दोगुना करने और समृद्ध बनाने के​ लिए प्रयासरत है। वर्तमान वसुंधरा राजे सरकार पिछले 4 वर्षों से लगातार प्रदेश के किसानों के हित में काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में एक भी किसान ने आत्म​हत्या नहीं की है। राजे सरकार ने किसानों को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जिनका फायदा राज्य के किसान जमकर उठा रहे हैं। हाल ही में हुए किसान आंदोलन में भी राजे सरकार ने किसानों की सभी 13 सूत्रीय मांगे मांग ली थी। साथ ही 50 हजार रूपए तक की कर्जमाफी के लिए भी राजे ने शीघ्र ही उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट और सिफारिश पर जल्द ही राजस्थान में किसानों के कर्ज माफ किए जा सकते हैं।

वर्तमान राजे सरकार के सुशासन में एक भी किसान ने नहीं की आत्महत्या

राजस्थान में जब से ​वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार आई है तब से प्रदेश में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। राज्य के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने हाल ही में कहा कि पिछले 4 साल में प्रदेश में किसी भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का किसान अन्य राज्यों की तुलना में मजबूत है। जिसके पीछे राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रोहत्साहन देने वाली योजनाएं है। राजे सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं जिसका लाभ लेकर प्रदेश के किसान लगातार लाभान्वित हो रहे हैं।

Read More: Rajasthan Police कांस्टेबल परीक्षा के लिए अब 25 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे है कई कार्यक्रम

कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों को कृषि में नवाचार तथा उन्नत तकनीक की जानकारी देने के लिए ग्राम का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में उदयपुर में ग्राम आयोजित किया गया, इससे पहले कोटा में भी संभाग स्तर पर ग्राम का आयोजन किया गया जो किसानों को नई दिशा देने में मददगार साबित हो रहे हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के किसानों को विश्वस्तरीय तकनीक की जानकारी दी जा रही है। किसान को कृषि के साथ ही पशुपालन, डेयरी, बागवानी व मत्स्य पालन की तकनीकों के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है, जिसका फायदा प्रदेश के किसान जमकर उठा रहे हैं।

राजे सरकार किसानों को हरसंभव मदद के लिए तैयार

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार राजस्थान के किसानों को हरसंभव मदद के लिए तैयार है। राजस्थान सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक तिहाई जमीन पर व्यवसायिक फसलों की ऑर्गेनिक खेती तथा शेष पर परंपरागत खेती करने पर जोर दे रही है। राजे सरकार यूनिट आॅर्गेनिक खेती की यूनिट लगाने के ​लिए 20 लाख रुपए की सहायता देगी। राज्य के कई संभागों में औषधीय खेती की संभावना को देखते हुए सरकार इनको प्रोत्साहन दे रही है।

Rajasthan के किसानों की फसल खरीदेंगे बाबा रामदेव

राज्य के कृषि मंत्री ने हाल ही में कहा कि उदयपुर संभाग में होने वाली वन औषधि उपजों के माध्यम से किसानों की आय बढाऩे पर राजस्थान सरकार का विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए योगगुरू बाबा रामदेव से सरकार की बात चल रही है। अगर सरकार की जल्द ही उनके साथ एमओयू पर सहमति बन जाती है तो वे राजस्थान ​के किसानों की अच्छी कीमत पर उपज खरीदेंगे।

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी गुरुवार को प्रेसवार्ता में सरकार के 4 साल की उपलब्धियां के दौरान कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार से राजे सरकार ने 60 प्रतिशत ज्यादा कृषि कर्ज दिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले चार साल में वसुंधरा सरकार ने कृषि के बजट में 62 फीसदी बढ़ोतरी की है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के समय चार साल में कृषि का बजट 5 हजार 893 करोड़ था, जबकि वर्तमान राजे सरकार कार्यकाल के दौरान पिछले 4 साल का कृषि का बजट 9551 करोड़ हो गया है। सैनी ने आगे बताया कि कृषि विभाग में विभिन्न 4136 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here