जोधपुर में सीएम राजे की सभा में बेनीवाल समर्थकों का बेवजय हंगामा

    0
    3135
    Vasundhara Raje Jodhpur

    प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इस समय जोधपुर में अपने दो दिवसीय दौरे पर है। गुरूवार को जब राजे सारण नगर के आरओबी का उद्घाटन करने के बाद एक शांतिपूर्ण सभा कर रही थी। ठीक उसी समय खींवसर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के कुछ समर्थकों ने हंगामा कर जनसंवाद में व्यवधान पैदा करना शुरू कर दिया। Vasundhara Raje Jodhpur

    दंगाई के प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर हंगामा मचाने की बात सामने आई है। जबकि प्रदेश का हर किसान यह जानता है कि हाल ही में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किसान भाईयों के दर्द को समझते हुए 8000 करोड़ रूपए की कर्जमाफी योजना जारी की है। योजना के तहत किसानों के फसली ऋण पर 50 हजार रूपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

    Read More: राजस्थान में ये 12 नेता रहे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, जानें सभी का नाम और कार्यकाल अवधि?

    इस योजना के तहत अब तक सरकार अलग—अलग जिलों में करीब 500 करोड़ के कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरित कर चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के सभी योग्य किसानों को कर्जमाफी दे दी जाएगी। आपको बता दें, इस योजना के बाद राज्य सरकार पर करीब 5000 करोड़ रूपए का कर्ज आएगा जिसके लिए सरकार बैंकों से टाईअप कर रही है।

    Vasundhara Raje Jodhpur

    किसान नेता हनुमान बेनीवाल के समर्थक शायद इस योजना के बारे में जानते नहीं होंगे। इसलिए यह हंगामा किया गया था। किसान आंदोलन के पीछे राजनीति की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पूर्व में बेनीवाल कई जातियों से एक साथ आने की बात कह चुके हैं। Vasundhara Raje Jodhpur

    इस बारे में मुख्यमंत्री राजे ने कहा है, ‘जनाक्रोश का शिकार कुछ लोग हमारी सरकार पर आरोप लगाते हैं कि जोधपुर के विकास के लिए हमने पैसा नहीं दिया। शायद उन्हें पता नहीं है कि झूठे वादे करना हमारी आदत नहीं है। यहीं कारण है कि आज तक प्रदेश की जनता से जो वादे मैंने किये हैं, उन्हें पूरा करके दिखाया है। Vasundhara Raje Jodhpur

    जो लोग आज किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्हें इनका दर्द तब क्यों नहीं दिखा जब वो सरकार में थे?

    अन्नदाता के दुःख-दर्द को हमने समझा है, इसलिए उनका 50 हजार रु तक का कर्जा माफ करने और #Rajasthan राज्य कृषक ऋण राहत आयोग का गठन करने का फैसला हमने लिया है।
 Vasundhara Raje Jodhpur

    राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी ऋण माफी योजना से प्रदेश के 29 लाख 30 हजार किसानों का 8 हजार 415 करोड़ रुपए का कर्जा माफ होगा। वहीं अकेले जोधपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 112 किसानों का 530 करोड़ रुपये का कर्जा माफ होगा।’

    खैर, बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दंगाईयों को वहां से खदेड़ दिया। शांतिभंग के आरोप में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। बाद में सभा निर्बाध रूप से खत्म हुई।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here