राजस्थान में ये 12 नेता रहे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, जानें सभी का नाम और कार्यकाल अवधि?

0
5805
bjp party president rajasthan

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पिछले 2 माह से ज्यादा समय से रिक्त पड़ा है। इस दौरान भाजपा की केन्द्रीय और प्रदेश स्तरीय कई बैठकें हुई, और हर बार यही कयास लगाए गए कि इस बार नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन अभी तक प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है। हाल ही में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नई दिल्ली पहुंची थीं। वे यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बुलाई गयी बैठक शामिल हुई। bjp party president rajasthan

bjp party president rajasthan

इस बैठक को देखते हुए यह तय माना जा रहा था कि अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन बैठक के तुरंत बाद कोई घोषणा अमित शाह की ओर से नहीं हुई। इसके बाद यह भी माना गया कि अगले कुछ दिन में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन अभी तक राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पायी है। bjp party president rajasthan

राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर सियासत के बाजार गर्म हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा का लोगों को इसलिए भी इंतजार है कि राजस्थान में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अगला चुनाव जीताने में प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव का भार प्रदेश अध्यक्ष के कंधों पर होगा। भाजपा के गठन के बाद राजस्थान में अब तक कुल 12 अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। आइये जानते हैं राजस्थान भाजपा के अभी तक के सभी 12 प्रदेश अध्यक्षों के नाम और उनकी कार्यकाल अवधि.. bjp party president rajasthan

Read More: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को झेलनी पड़ सकती है निराशा

  1. जगदीश प्रसाद माथुर: राजस्थान में भाजपा के पहले प्रदेशाध्यक्ष जगदीश प्रसाद माथुर बनाए गए थे। 10 अप्रैल 1980 से 1981 तक उन्होंने पहले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभाला।
  2. हरीशंकर भाभड़ा: चूरू जिले के हरीशंकर भाभड़ा 1981 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने। भाभड़ा जनवरी 1986 तक इस पद पर रहे।
  3. भंवर लाल शर्मा: जयपुर के भंवर लाल शर्मा जनवरी 1986 से दिसंबर 1988 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे। इसके बाद शर्मा जुलाई 1989 से मार्च 1990 तक और 17 जून, 2000 से 14 नवम्बर, 2002 तक सर्वाधिक तीन बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे।
  4. ललित किशोर चतुर्वेदी: कोटा के ललित किशोर चतुर्वेदी दो बार पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रहे। उनका पहली बार कार्यकाल दिसंबर 1988 से जुलाई 1989 तक और दूसरी बार 14 दिसंबर, 2003 से 7 फरवरी, 2006 तक रहा।
  5. रामदास अग्रवाल: जयपुर के रामदास अग्रवाल मार्च 1990 से 18 दिसंबर 1997 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे।
  6. रघुवीर सिंह कौशल: कोटा जिले के रघुवीर सिंह कौशल 18 दिसम्बर, 1997 से 26 मई, 1999 तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे।
  7. वर्तमान वसुंधरा राजे सरकार में गृहमंत्री उदयपुर के गुलाब चंद कटारिया 26 मई, 1999 से 17 जून, 2000 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।
  8. वसुंधरा राजे: राजस्थान की वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश की दो बार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजे पहली बार 14 नवंबर, 2002 से 14 दिसंबर, 2003 तक और दूसरी बार 2 फरवरी, 2013 से 12 फरवरी 2014 तक अध्यक्ष रही।
  9. डॉ. महेश चंद शर्मा: चूरू जिले के डॉ. महेश चंद शर्मा 7 फरवरी, 2006 से 7 जनवरी, 2008 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे। bjp party president rajasthan
  10. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर 7 जनवरी, 2008 से 13 जुलाई, 2009 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। bjp party president rajasthan
  11. वर्तमान राज्य सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी 13 जुलाई, 2009 से 2 फरवरी, 2013 तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर पर रहे हैं। bjp party president rajasthan
  12. लिस्ट में 12वें नंबर पर और अंत में विधायक अशोक परनामी का नाम है। वर्तमान में जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अशोक परनामी 12 फरवरी 2014 को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। परनामी ने निजी व्यस्तता का हवाला देते हुए 16 अप्रैल, 2018 को राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद अभी तक रिक्त चल रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर देंगे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here