भूटान के रॉयल्स पधारे हमारे देश, नन्हे प्रिंस ने जीता सबका दिल

    0
    1056
    प्रिंस ने जीता सबका दिल

    भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक अपनी पत्नी पेमा वांगचुक के संग भारत के चार दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। इससे पहले अक्टूबर, 2011 में भूटान नरेश अपनी पत्नी और भूटान की महारानी जेटसन पेमा वांगचुक के साथ वांगचुक के साथ अपना हनीमून मनाने राजस्थान आया था। इस बार इस शाही दंपत्ति के साथ उनका बेटा व नन्हा प्रिंस भी आया है जिसने पिछले महीने ही अपना पहला जन्मदिन मनाया है। नन्हें प्रिंस के चेहरे की ​क्यूटनेस और उनकी प्यारी सी मुस्कान सभी का दिल जीत रही है। अपने पिता की तरह ही भूटान के राजसी कपड़े पहन यह नन्हा प्रिंस और भी खूबसूरत लग रहा है। उनके भारत आने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया। नन्हें प्रिंस से मिलकर वह भी अपने आप को उन्हें दुलारने से नहीं रोक पाईं।

    प्रिंस ने जीता सबका दिल

    भूटान नरेश आज दोपहर सुषमा स्वराज के साथ औपचारिक मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद भूटान नरेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मिलेंगे। शाद को यह शाही जोड़ा और नन्हे प्रिंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास स्थान पर मुलाक़ात करेंगे। डोकलाम विवाद के बाद भूटान नरेश की यह यात्रा भूटान और भारत दोनों देशों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। दौरे के चौथे और आखिरी दिन भूटान नरेशन वित्तमंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मिलेंगे। याद दिला दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले भूटान यात्रा पर ही गए थे।

    प्रिंस ने जीता सबका दिल

    भूटान की महारानी नहीं हैं भारत व राजस्थान से अंजान

    वैसे तो भूटान का यह शाही जोड़ा हमारे लिए शाही मेहमान हैं लेकिन भूटान की महारानी पेमा वांगचुक भारत व राजस्थान के लिए अनजान नहीं हैं। असल में उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा 1999 में पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में की है। 2000 में पास आउट होने के बाद वह थिंपू चली गईं। 2006 में वह फिर भारत लौटीं और हिमाचल प्रदेश के सनावर स्थित लॉरेंस स्कूल में 11वीं कक्षा में एडमिशन लिया। यहां 12वीं पास करने के बाद वह लंदन चली गईं।

    Read More: http://rajasthantruths.com/vasundhara-raje-hingonia-goshala-jaipur/

    लॉरेंस स्कूल में पेमा वांगचुक के सब्जेक्ट्स इंग्लिश, हिस्ट्री, ज्योग्रफी, इकॉनमिक्स और पेंटिंग थे। वह स्कूल में बास्केटबॉल टीम की कैप्टन थीं। उन्होंने यहां भांगड़ा भी सीखा। दुनिया में सबसे युवा नरेश भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल ने साल 2011 में पेमा से लव मैरिज की थी।

     

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here