वसुंधरा राजे ने की हिंगोनिया में गौवंश की पूजा, हुईं भावुक, कहा पॉलीथिन और गौसेवा एक साथ नहीं चल सकती

0
1469
Hingonia Goshala Jaipur
एक साल पहले गायों की कब्रगाह बने हिंगोनिया गौशाला की हालत सुधारकर ही मुख्यमंत्री ने गौशाला में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने गोपाष्ठमी के दिन गौशाला में गो पूजा की। अब 19 साल तक अक्षय पात्र ही हिंगोनिया गौशाला की देखरेख करेगा।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गोपाष्टमी के अवसर पर हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र में गौवंश की पूजा की तथा गायों को गुड़ एवं चारा खिलाकर लोगों को गौसेवा करने का संदेश दिया। सीएम वसुंधरा राजे ने इस अवसर पर हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र को विकसित करने के लिए जयपुर नगर निगम को दस करोड़ रूपए का विशेष अनुदान देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गौपूजन एवं अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में कहा कि हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र को राजस्थान सरकार देश में गौसेवा के एक आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित करेगी। hingonia goshala jaipur

गौसेवा करना हम सबकी जिम्मेदारी

सीएम राजे ने गौपूजन एवं अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में कहा कि गौ सेवा हमारी धार्मिक भावना और आस्था से जुड़ा ऐसा विषय है जो मात्र सरकार ही नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। राज्य सरकार इस दिशा में पहले से ही काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि हिंगोनिया में हमें गौवंश के संरक्षण में अधिक सफलता मिल रही है। hingonia goshala jaipur

Hingonia Goshala Jaipur
गोपाष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र पहुंची। राजे ने यहां गौ माता और बछड़े का पूजन कर गुड़ और चारा खिलाया। हिंगोनिया गौशाला में मनाए गए गोपाष्टमी पर्व मे शामिल हुई सीएम ने यहां गौवंश के लिए की जा रही व्यवस्था की जानकारी ली और यहां बने गौवंश के बाड़ों का निरीक्षण किया।

पॉलीथिन और गौसेवा एक साथ नहीं चल सकती

मुख्यमंत्री ने राज्य में पॉलीथिन के उपयोग के कारण गौवंश पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि गौसेवा और पॉलीथिन एक साथ नहीं चल सकती। इसीलिए हमारी सरकार ने पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया है। सीएम ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि, स्वयं पॉलीथिन का उपयोग बंद करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सही मायनों में यही सच्ची गौसेवा होगी। hingonia goshala jaipur

गौ पुनर्वास केन्द्र के प्रबंधन के लिए 19 वर्ष का एमओयू

सीएम राजे की मौजूदगी में हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र के प्रबंधन के लिए जयपुर नगर निगम तथा श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट के बीच 19 वर्ष के लिए करार हुआ। नगर निगम आयुक्त रवि जैन तथा ट्रस्ट के आर. गोविन्ददास प्रभुजी ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गौ पुनर्वास केन्द्र में सहयोग करने वाले गौ सेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने नवीनीकृत ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त आईसीयू का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर राजे ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र की 7 विकास परियोजनाओं की शुरूआत भी की।

Hingonia Goshala Jaipur
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मेयर को निर्देश दिए कि जयपुर में प्रमुख स्थानों पर गौ सेवा सप्ताह बनाएं। इसमें उन सभी चित्रों को प्रदर्शित करें, जिसमें गौ माता के ऑपरेशन कर पेट से निकाली गई पॉलिथीन का चित्रण हो, ताकि जनता में पॉलिथिन का प्रयोग पूरी तरह से रुक सके।

हिंगोनिया गौशाला से प्रतिदिन 2400 लीटर दूध का हो रहा उत्पादन

पिछले एक साल में हिंगोनिया में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों के सुखद परिणाम सामने आए हैं। हिंगोनिया गौशाला की गायों से प्रतिदिन दूध का उत्पादन 150 लीटर से बढ़कर 2400 लीटर प्रतिदिन तक हो गया है। साथ ही यहां गौवंश की मृत्यु दर को रोकने में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। hingonia goshala jaipur

Hingonia Goshala Jaipur
वसुंधरा ने हिंगोनिया गौशाला में गायों को खिलाया चारा, पॉलीथिन उपयोग न करने की अपील

 सीएम ने मोबाइल ऐप किया लॉन्च

गोपाष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हिंगोनिया गौ पुनर्वास केन्द्र पर आधारित ‘श्रीकृष्ण बलराम गौशाला‘ मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया। सीएम ने कहा कि इस ऐप के जरिए गौ सेवकों को गौसेवा से जुड़ने और अपडेट रहने का माध्यम मिलेगा। ऐप में गौवंश तथा उनके संरक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई हैं। hingonia goshala jaipur

Read more: 7th pay commission recommendations notified by Vasundhara Raje led Rajasthan Government

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here