जयपुर नगर निगम में अब राष्ट्रगान के बाद ही होगी दिन की शुरुआत

    0
    1211
    Jaipur Municipal Corporation‬
    जयपुर नगर निगम में अब राष्ट्रगान के बाद ही होगी दिन की शुरुआत

    अब से जयपुर नगर निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों में काम की शुरूआत राष्ट्रगान से  जबकि दिन की समाप्ति वंदे मातरम से होगी। नगर निगम से मंगलवार के सुबह से ही राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य कर दिया गया है। जयपुर नगर निगम में रोजाना सुबह 9:50 बजे राष्ट्रगान और शाम को 5:55 बजे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जाना तय किया गया है। इस दौरान नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अधिकारियों व कर्मचारियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं सामूहिकता की भावना जगाने तथा काम के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए निगम ने यह पहल शुरू की है।

    Jaipur Municipal Corporation‬

    जयपुर महापौर अशोक लाहोटी के अनुसार, विभाग के इस कदम से न केवल देशभक्ति जागृत होगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। Jaipur Municipal Corporation‬

    आपको बता दें कि इस तरह की गतिविधि चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह है कि अभी तक किसी भी सरकारी कार्यालय में ऐसा नहीं हो रहा है। इस तरह की गतिविधियों से कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना का संचार तो होगा ही, समय पर कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय भी पहुंच सकेंगे। पंचिंग मशीन के संचालन में भी बदलाव किया जा रहा है।

    जयपुर नगर निगम में इस तरह की गति​विधियों की शुरूआत के लिए शहर के मेयर अशोक लाहोटी बधाई के पात्र हैं। इस काम में उन्हें निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही विपक्ष के जनप्रतिनिधियों का भी सकारात्मक सहयोग मिला है। सभी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर उठाए गए इस कदम से विपक्ष से भी उन्हें बधाई भी मिली है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रगान की शुरुआत के बाद मेयर लाहोटी ने कहा कि वह पिछले 15 दिनों से इसकी तैयारी में लगे थे। अब जाकर इसे लागू किया गया है।

    Read More: http://rajasthantruths.com/bhutan-new-prince/

    मंगलवार को आदेश की पालना के लिए मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में स्पीकर लगाए गए हैं। जोन कार्यालय में इसकी पालना की जिम्मेदारी उपायुक्त और निगम मुख्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त की होगी। इस तरह की गतिविधियों से देरी से आने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर शिकंजा भी कसा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुख्यालय में बॉयोमैट्रिक मशीन सुबह 10 बजे बाद बंद कर दी जाएगी। इसके बाद आने वाले सभी अधिकारियों—कर्मचारियों का आधे दिन का अवकाश लगाया जाएगा। Jaipur Municipal Corporation‬

    इनका कहना है कि …

    “अधिकारियों व कर्मचारियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं सामूहिकता की भावना जगाने तथा काम के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए निगम ने यह पहल शुरू की है। राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत के समय जो कार्मिक जहां हो, वहीं सम्मान में खड़ा हो जाए। जरूरी नहीं कि उसे बाहर आना ही पड़े।” – अशोक लाहोटी, महापौर, नगर निगम जयपुर Jaipur Municipal Corporation‬

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here