थार के रेगिस्तान से बहेगी काले सोने की धारा, रिफाइनरी से राजस्थान के युवा की होगी पौ-बारह

0
2428
Barmer Oil RefineryProject MOU signed

थार का काला सोना जब रिफाइनरी तक पहुंचेगा तो उसकी चमक सारे जहां में अपना उजाला बिखेरने के लिए तत्पर रहेगी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश उन बुलंदियों के शिखर पर जा रहा है जहां सिर्फ और सिर्फ सुनहरे भविष्य की चमक हो, गुंजते धोरों से राजस्थान का यशोगान हो, सबकी जबान पर राजस्थान हो। एक ऐसे ही सुनहरे भविष्य के सपने को साकार किया है मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने।

हजारों लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

मंगलवार को मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश को रिफाइनरी की सौगात दे दी है। अब इस रिफाइनरी से राजस्थान के सपनों को पंख लगना संभावित है। थार के रेगिस्तान से निकलने वाला काला सोना जब रिफाइनरी तक पहुंचेगा, तो राजस्थान में रहने वाले हजारों लोगों को रोजगार मिलने के द्वार खुल जाएंगे। रिफाइनरी लगने के बाद प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से करीब 30 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।

Barmer Oil Refinery in Rajasthan

14 जिलों को मिलेगा सीधे तौर पर फायदा

मुख्यमंत्री राजे के इस एतिहासिक फैसले की सबसे ज्यादा असर राजस्थान के आम आदमी पर पड़ा है। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को भी राजस्थान सरकार और एचपीसीएल के मध्य बाड़मेर के पचपदरा में लगनी वाली रिफाइनरी के लिए हुए एमओयू से एक राहत मिली है। इस रिफाइनरी से प्रदेश के 14 जिले सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। थार से निकलने वाला काला सोना जब इस रिफाइनरी तक पहुंचेगा तब इन जिलों के हजारों लोगों को रोजगार मिलने के द्वार खुल जाएंगे।

युवाओं के लिए होगा नव रोजगार सृजन

राजस्थान में रिफाइनरी के साथ ही एक पेट्रोकेमिकल युनिट भी लगना प्रस्तावित है। इस पेट्रो केमिकल युनिट से भी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युथ के लिए रोजगार के अपार अवसर पैदा किए है। कौशल विकास आजिविका और राज्य सरकार की भर्तियों में करीब 15 लाख युवाओं को रोजगार देने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री राजे के रिफाइनरी प्रोजेक्ट से भी राजस्थान के करीब 30 हजार प्रत्यक्ष एवं करीब 1 लाख अप्रत्यक्ष लोग लाभांवित होंगे जो प्रदेश को सपनों का राजस्थान बनाने में सहयोग करेगे।

प्रदेश में कच्चा तेल उत्पादन होगा अधिक

रिफाइनरी के साथ ही कोटा, जोधपुर व अन्य कई जिलों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचाने की योजना को भी मूर्त रुप मिल जाएगा। बाड़मेर में स्थित केयर्न एनर्जी जो कच्चे तेल का उत्पादन कर रही है, वह इसी क्षेत्र में अन्य तेल के अन्य ब्लॉक भी खोज रही है, जिससे कच्चे तेल का उत्पादन अधिक हो सके। नए ब्लॉक मिलने के बाद भी रोजगार की संख्या बढ़ेगी। वर्तमान में केयर्न एनर्जी के कारण बाड़मेर व जैसलमेर सहित अन्य कई जिलों के हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

 थार में बढ़ती विकास की अपार संभावनाए

थार में विकास की बढ़ती संभावनाओं के चलते बाड़मेर व अन्य समीपवर्ती जिलों में जमीनों के भाव में भी तेजी देखी जा रही है। रिफाइनरी के कारण यहां किसानों की जमीनों के भाव भी कई गुना बढ़ चुके हैं। पिछले माह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के​ रिफाइनरी के लिए नए एमओयू की घोषणा के बाद से पचपदरा व अन्य क्षेत्रों में देश के प्रमुख बिल्डरों ने जमीन तलाशना प्रारंभ कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन क्षेत्रों में जमीनों के भाव में पिछले करीब एक माह के दौरान 10 से 20 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल रहा है।

Related News of Barmer Refinery Project

HPCL Barmer Oil Refinery Project MoUs
CM Raje Dream Project Barmer Oil Refinery
Barmer Refinery Latest News in Hindi