युवक ने 17 लाख में खरीदी 23 वर्ष की दुल्हन, 15 दिन में ही हो गई फरार

    0
    423

    जयपुर। राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के जालोर में एक और युवक लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ है। 25 वर्षीय युवक ने 17 लाख रुपये की रकम देकर एक 23 साल की दुल्हन को खरीदकर लाया था। लेकिन वह दुल्हन 15 भी दिन भी नहीं टिकी और फरार हो गयी। इस मामले में युवक ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुल्हन की खोज शुरू की। हालांकि अभी तक लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया है लेकिन उसके दलाल को पुलिस ने दबोच लिया है।

    दलाल को दिए थे 17 लाख रुपए
    पुलिस के मुताबिक मामला करीब सात माह पुराना है। जालोर जिले के बागोड़ा थाना इलाके के जूनी बाली निवासी एक युवक लुटेरी दुल्हन के फेर में फंस गया था। 2 जून 2021 को जूनी बाली निवासी हरि सिंह ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि फरवरी 2021 में उसने शादी की थी। शादी करवाने के नाम पर एक दलाल ने उससे 17 लाख रुपये लिए थे। शादी के 15 दिन के बाद दुल्हन पीहर गई थी। लेकिन उसके बाद वह लौटी ही नहीं। उसने दुल्हन के बारे में पता किया तो सामने आया कि वह फर्जी थी।

    गुजरात से पकड़ा गया दलाल
    पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर बागोड़ा थानाधिकारी छतरसिंह के नेतृत्व में टीक गठित कर दुल्हन और दलाल की तलाश शुरू की गई। सात महीने की लंबी भागदौड़ के बाद पुलिस ने मुख्य दलाल गुजरात के पाटन के सिद्धपुर क्षेत्र के हाथ देथली निवासी अन्दुजी उर्फ इन्दु भाई पुत्र बच्चू दरबार ठाकुर को सोमवार को दबोच लिया है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here