राजस्थान में कश्मीर जैसी ठंड! जगह-जगह जम रही बर्फ

    0
    155

    जयपुर। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। प्रदेश में देर से आई सर्दी अब अपने पीक पर है। पहाड़ों से आ रहीं चुभने वाली सर्द हवाएं मानो हड्‌डी जमा दे रही हैं। कड़ाके की सर्दी का यह दौर अभी जारी रह सकता है। प्रदेश में कश्मीर जैसी ठंड पड़ रही है और जगह गह बर्फ जमने लग गई है। आज भी जोबनेर (जयपुर) में लगातार चौथे दिन पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फतेहपुर (सीकर) और चूरू में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। कई स्थानों पर रात में बर्फ भी जम गई। तकरीबन 15 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

    कोल्ड-डे की स्थिति
    शीतलहर और ठंड ने आमजन के साथ में पशुओं को भी अपनी चपेट में ले लिया है। किसान अपने खेती और पशुओं की रखवाली के साथ खुद के लालन-पालन को लेकर भी परेशान हैं। वहीं, वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर किया हुआ है। क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में हल्की बर्फ की चादर नजर आई। पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है।

    शीतलहर और कोहरा से परेशानी
    कड़ाके की सर्दी और कोहरे के कारण सड़कें खाली हैं। वहीं, जो वाहन चल रहे हैं वह भी लाइट जलाकर चल रहे हैं। लोग चाय की थड़ी पर जाकर अलाव ताप कर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। सर्दी के तेवरों के कारण मॉर्निंग वॉक के लिए आने वालों की संख्या मे कमी आई है। रोजमर्रा की जिंदगी में मजदूरी कर पेट पालने वाले लोगों के लिए शीत लहर और कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है।