राजस्थान में शनिवार को होगा मतदान, इन 5 हॉट सीटों पर सभी की निगाहें

0
122

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के लिए कल यानी शनिवार को वोटिंग है। इस बार 200 सीटों की बजाय 199 सीटों पर ही मतदान होगा। गंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद एक सीट पर वोटिंग नहीं होगी। परिणाम अगले महीने 2 दिसंबर को जारी किया जाएगा। सूबे की कई सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां पर हाईप्रोफाइल चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं।

तिजारा
तिजारा से भाजपा ने बालकनाथ को टिकट दिया है, जो अलवर से सांसद भी हैं। बालकनाथ को ‘राजस्थान का योगी’ भी कहा जाता है। वहीं, कांग्रेस से इमरान खान को मैदान में उतारा है। आजाद समाज पार्टी से उद्यमी पोसवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

उदयपुर
मेवाड़ सीट पर में भाजप ने यहां पार्षद व नगर निगम निर्माण समिति के अध्यक्ष ताराचंद जैन को मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को टिकट दिया है।

झोटवाड़ा
झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री और वसुंधरा के करीबी राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काटकर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर विश्वास जताया है। वहीं, कांग्रेस से NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी मैदान में है।

तारानगर
तारानगर से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के बुडानिया हैं, जो इस बार यहां से विधायक हैं। राजेंद्र राठौड़ इस बार अपने गृहक्षेत्र चुरू को छोड़कर तारानगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

उदयपुरवाटी
उदयपुरवाटी से ‘लाल डायरी’ का खुलासा करने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा चुनावी समर में उतरे हैं। इस बार वे शिवसेना (शिंदे) गुट के प्रत्याशी हैं। गुढ़ा के सामने भाजपा से शुभकरण चौधरी और कांग्रेस से भगवाना राम सैनी मैदान में हैं।