सरकार बदलने का ट्रेंड बरकरार रखती हैं ये 57 सीटें, जानिए कौन किस पर हैं भारी

0
112

जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव है और तीन ​दिसंबर को मतगणना है। प्रदेश में बहते कुछ सालों से सरकार बदलने का ट्रेंड चल रहा है। माना जा रहा है कि इस भी जनता सरकार को बदल देगी। इस ट्रेंड के चलते राजस्थान के मतदाताओं की गिनती राजनीतिक रूप से जागरूक लोगों में होती है। हालांकि, ऐसा राजस्थान की हर विधानसभा सीट पर नहीं होता कि एक बार जीतने वाली पार्टी अगले चुनाव में हार ही जाए। राजस्थान के इस ट्रेंड को यहां की 57 विधानसभा सीटों का समूह तय करता है। इसमें एक साथ कई सीटों पर परिणाम के बदलाव से सत्ता के बदलने का रास्ता बनता है।

जानिए क्‍या है 7 सीटों का  ट्रेंड

वर्तमान विधानसभा चुनाव में भी इन सीटों के मतदाता इस ट्रेंड पर कायम रहते हैं तो प्रदेश में फिर सत्ता में बदलाव की संभावना प्रबल हो सकती है। राजनीतिक विश्लेषक लाल कुमार चुग ने पिछले तीन विधानसभा चुनावों के परिणामों का विश्लेषण कर सरकार बदलने के ट्रेंड बनाने वाली सीटों का विश्लेषण किया। उनके अध्ययन में सामने आया ये 57 विधानसभा सीटें हर चुनाव में सरकार बदलने के ट्रेंड के अनुसार चल रही हैं। प्रदेश में भाजपा के पास 28 सीटें ऐसी हैं, जहां लगातार तीन बार से उसी के प्रत्याशी विजयी हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस के पास ऐसी केवल पांच सीटें ही हैं।