लगातार तीसरी बार 200 में से सिर्फ 199 सीटों पर होगा मतदान, जानिए क्या है वजह

    0
    135

    जयपुर। 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतदान किया जाएगा।श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश में पिछले तीन विधानसभा चुनाव 199 सीटों पर ही हुए हैं। एक सीट पर चुनाव बाद के लिए टाला गया है। इतना ही नहीं हर बार के चुनाव में यहां पर सरकार भी बदल जाने की परंपरा सी बन गई है। दरअसल, 14 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरमीत का निधन हुआ। 75 साल के गुरमीत सिंह कुन्नर को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता काफी समय से बीमार चल रहे थे।

    2018 में इस सीट पर नहीं हुआ चुनाव
    प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव 7 दिसंबर 2018 को कराया गया था। यह चुनाव भी 200 की बजाय 199 सीटों पर संपन्न हो सका था। दरअसल, चुनाव से पहले 29 नवंबर को अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।