वसुंधरा राजे ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, इन योजनाओं को बताया क्रांति

    0
    135

    जयपुर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। इसी कड़ी में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बारां के अंता में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। वसुंधरा राजे ने अपनी योजनाओं और पहलों से लोगों के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की। वसुंधरा राजे ने कहा, पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से लोगों के जीवन में क्रांति ला दी है।

    कांग्रेस ने प्रदेश के बैकफुट पर ला दिया
    वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए उन्हें राजस्थान की बिगड़ती स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि एक ओर पीएम मोदी ने देश को तेजी से विकास की ओर अग्रसर किया है। दूसरी ओर अशोक गहलोत और उनके भ्रष्टाचार ने पिछले पांच वर्षों में राजस्थान राज्य को बैकफुट पर ला दिया है। राजस्थान वर्तमान में भारत में सबसे अधिक भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है।