रेल, सड़क और विकास: राजे का दिल्ली दौरा..

0
1260
Vasundhara Raje

नववर्ष की शुरूआत हो चुकी है। राजस्थान के लिए यह साल कई मायनों में बहुत खास रहने वाला है। वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार प्रदेश में सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकास कर रही है। राजे सरकार में राजस्थान निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जल्द ही राजस्थान आने वाले हैं। वे यहां 14 जनवरी को राजस्थान के बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट बाड़मेर रिफायनरी का शिलान्यास करेंगे। इसी बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसी बुधवार अपने दिल्ली दौरे पर थीं। राजे यहां प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा के लिए केन्द्रीय मंत्रियों से मिलीं। आइये जानते हैं कि सीएम राजे का दिल्ली दौरे के प्रदेश विकास में क्या मायने हैं…

मुख्यमंत्री राजे ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं रेल मंत्री से की मुलाकात  Vasundhara Raje

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। राजे ने अपने दिल्ली दौरे पर इन मुलाकात के दौरान राजस्थान की विभिन्न सड़क एवं रेल परियोजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके राजकीय आवास पर मुलाकात की। उन्होंने गडकरी से प्रदेश में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए आवश्यक मदद अतिशीघ्र उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।  Vasundhara Raje

Read More: राहुल गांधी को राजस्थान में ‘टेंपल रन’ कराएंगे अशोक गहलोत!

केन्द्र राजस्थान में सड़क विकास के लिए हरसंभव मदद को तैयार: गडकरी

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ बैठक में कहा कि राजस्थान सड़कों के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। गडकरी कहा कि मुख्यमंत्री राजे के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2018 के अंत तक राजस्थान में एक भी सड़क टूटी नहीं रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि उनका मंत्रालय यानि केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय राजस्थान में सड़क विकास के लिए हरसंभव मदद के लिए तैयार है। गौरतलब है कि राजस्थान में विगत चार वर्षों में राजे सरकार ने सड़क विकास के क्षेत्र में जमकर कार्य किए हैं। प्रदेश के सड़क एवं परिवहन मंत्री यूनुस खान को हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय संस्था की ओर से सड़क विकास के लिए सम्मानित किया गया था।  Vasundhara Raje

प्रदेश रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा: पीयूष गोयल

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रेल भवन में केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। राजे ने रेल मंत्री गोयल से राजस्थान की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर की। उन्होंने प्रदेश में लंबित रेल परियोजनाओं के लिए रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड से जरूरी मदद के लिए भी आग्रह किया। सीएम राजे ने बैठक के दौरान कहा कि क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां रेल लोक परिवहन का सबसे बड़ा माध्यम होने के साथ-साथ विकास की जीवन-रेखा भी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए रेल लाइनों का विस्तार करना आवश्यक है। इस पर केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री राजे को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजस्थान की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा। मंत्री गोयल ने कहा कि इन परियोजनाओं को गति देने के लिए रेल मंत्रालय हरसंभव मदद प्रदान करने को तैयार है।

मुख्यमंत्री राजे प्रदेश विकास के लिए लगातार कर रही है दिल्ली दौरा

सीएम वसुंधरा राजे राजस्थान के विकास के लिए निरंतर दिल्ली दौरा करती रही है। इससे पहले भी राजे कई केन्द्रीय मंत्रालयों के मंत्रियों से मिलकर प्रदेश विकास के लिए महत्वपूर्ण और लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूर्ण करवाने में मदद का आग्रह कर चुकी है। केन्द्र सरकार की मदद से राजस्थान में कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। हाल ही में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री राजे की सरकार ने सफलतापूर्वक 4 साल पूर्ण किए हैं। अब अगले एक साल में प्रदेश में बाकी बचे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।  Vasundhara Raje

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here