राहुल गांधी को राजस्थान में ‘टेंपल रन’ कराएंगे अशोक गहलोत!

    0
    2458
    Temple run in Rajasthan

    गुजरात चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर वहां के मंदिरों में सिर नवाजा था। शायद यही वजह रही कि गुजरात में कांग्रेस की स्थिति पहले के मुकाबले इस बार बेहतर रही। राजस्थान में जनवरी महीने दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। वहीं इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसके देखते हुए राजस्थान चुनावों में भी कांग्रेस गुजरात मॉडल अपनाने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार राहुल गांधी को राजस्थान में ‘टेंपल रन’ कराते नजर आएंगे। हाल ही में संपन्न हुए गुजरात चुनावों में भी अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष को वहां के मंदिर घुमाते दिखाई दिए ​थे। Temple run in Rajasthan

    Read More: इस कांग्रेसी मंत्री ने गलत तरीके से ली थी सुविधाएं, वसूली के आदेश..

    शायद यही वजह है कि एआईसीसी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस से जिलेवार बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों का ब्यौरा मांगा है। पता चला है कि प्रदेश कांग्रेस ने मंदिरों के बारे में एआईसीसी को ब्यौरा भेज भी दिया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी कुछ ही दिनों में राजस्थान की मरूभूमि पर पधार सकते हैं। साथ ही यहां के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में सिर झुकाते हुए देखे जा सकते हैं। यहां उनके आगे—आगे मार्गदर्शक के तौर पर अशोक गहलोत और पीछे—पीछे सचिन पायलेट भी नजर आ सकते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकारों का फोकस ऐसे मंदिरों पर है जिनकी मान्यता काफी ज्यादा है। बताते चले कि राजस्थान के मंदिरों की राज्य ही नहीं बल्कि देशभर में मान्यता है। ऐसे में चुनावी रणनीति के साथ मंदिरों में पार्टी का प्रचार भी राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए एक अहम फैसला साबित हो रहा होगा। शायद कांग्रेस सहित राहुल गांधी को यही लगता हो कि जनता के साथ अगर मंदिरों में भी वोट मांगे जाएं तो स्थिति बेहतर हो सकती है। गुजरात चुनावों के आए परिणामों के बाद तो यह पक्का है कि राजस्थान में भी मंदिर दर्शन की राजनीति उपचुनावों और आगामी विधानसभा चुनावों में जरूर देखने को मिलेगी।

    इस संबंध में कांग्रेस के आला अधिकारी व पदाधिकारी सफाई भी देते दिख रहे हैं। इस बारे में कांग्रेस कार्यालय प्रभारी मुमताज मसीह का कहना है कि ‘पार्टी चुनाव के लिए तैयारी चल रही है। इस संदर्भ में कई तरह की चीजें इकट्‌ठी की जा रही हैं। विशेषतौर पर चुनावी क्षेत्र की पूरी जानकारी कांग्रेस जुटा रही है। मंदिर-मस्जिद की बात बीजेपी अपनी कमियों का छिपाने के लिए उठा रही है।’ Temple run in Rajasthan

    वहीं पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ईड़वा का कहना है कि ‘सभी धर्मों को साथ लेकर पार्टी का चलन रहा है। हमारे लिए कोई विशेष बात नहीं है कि मंदिर जाएं या नहीं। यह उनके लिए महत्वपूर्ण है जो ढोंग और दिखावा करते हैं।’ Temple run in Rajasthan

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here