वसुंधरा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा राजस्थान चुनाव, नहीं होगा नया सीएम चेहरा

0
7112
Vasundhara Raje CM face for Rajasthan

राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा पार्टी के नेतृत्व और सीएम के चेहरे को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच एक बड़ी खबर आई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मीडिया को एक अधिकारिक बयान देते हुए साफ किया है कि विधानसभा चुनाव-2018 वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। Vasundhara Raje CM face for Rajasthan

उन्होंने यह भी कहा कि अगले सीएम के लिए कोई नया चेहरा नहीं उतारा जाएगा। राजे ही अगली मुख्यमंत्री बनेगी। प्रदेश प्रभारी का यह बयान निश्चित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम करेगा। Vasundhara Raje CM face for Rajasthan

Read More: राजस्थान: युवाओं के लिए बड़ी खुशख़बरी, 5000 स्कूल लेक्चरर की भर्ती..

खन्ना ने कहा, ‘भाजपा की सरकार चाहे केन्द्र में हो या फिर प्रदेश में अच्छा काम कर रही है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अगुवाई में ही प्रदेश का आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। वसुन्धरा राजे ही राजस्थान में भाजपा का नेतृत्व करेंगी।’ Vasundhara Raje CM face for Rajasthan

कर्नाटक चुनाव के बाद होगी प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा Vasundhara Raje CM face for Rajasthan

राजस्थान में खाली चल रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के बारे में उन्होंने बताया कि कर्नाटक चुनाव के बाद राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। अशोक परनामी के पद से इस्तीफा देने के बाद से प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है। बता दें, इस संबंध में वसुन्धरा राजे खुद दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भेंट कर चुकी है।

खन्ना ने कहा, ‘भाजपा एक व्यक्ति की पार्टी होती तो कभी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हो जाता लेकिन भाजपा एक केडरबैस पार्टी है। लिहाजा प्रदेश में बिना अध्यक्ष के भी सभी काम समय पर हो रहे हैं। अभी पार्टी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा में समय लगेगा। अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर्नाटक के चुनावों के बाद होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा, इसपर चर्चा चल रही है।’ Vasundhara Raje CM face for Rajasthan

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here