
पोलो हमेशा से ही राजा-महाराजाओं का पसंदीदा खेल रहा है। अभी भी पोलो को राजा-महाराजाओं और बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों का खेल माना जाता है। एक समय ऐसा भी था जब आम लोग तो इस खेल को खेलने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते थे। क्योंकि पोलो अन्य खेलों के मुकाबले काफी महंगा खेल है। लेकिन हालिया वर्षों में बहुत से आम लोगों की आर्थिक हालात मजबूत हुई है। जिसके बाद से अब पोलो खेल में राजा-महाराजाओं के परिवारों के अलावा कई सामान्य परिवारों से समबन्ध रखने वाले आम लोग भी भाग लेते नज़र आते हैं। हाल ही में जयपुर स्थित प्रसिद्ध रामबाग पोलो ग्राउण्ड में ग्वालियर राजघराने के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की याद में गोल्ड कप-2018 पोलो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बता दें कि जीवाजी राव सिंधिया ग्वालियर के प्रसिद्ध शासक रहे हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की माताजी और ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया उनकी पत्नी थीं। बता दें, प्रत्येक वर्ष महाराजा जीवाजी राव सिंधिया गोल्ड कप पोलो प्रतियोगिता ग्वालियर राजघराने के महाराजा के सम्मान में आयोजित की जाती है। Vasundhara Raje at Polo cup

महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की दोनों बेटियां वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे रहीं उपस्थित Vasundhara Raje at Polo cup
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को रामबाग पोलो ग्राउण्ड में महाराजा जीवाजी राव सिंधिया गोल्ड कप-2018 पोलो प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखा और विजेता टीम को ट्रॉफी दी। इस अवसर पर सीएम राजे की बहिन और मध्यप्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री राजे ने मैच की शुरूआत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए उनकी हौसला अफजाई की। बता दें, सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का परिवार एमपी की राजनीति में भी सक्रिय है। उनकी बहन यशोधरा राजे सिंधिया एमपी सरकार में मंत्री हैं। दोनों बहनों में की उम्र में करीब एक साल का अंतर है। यशोधरा राजे का जन्म लंदन में हुआ, वे अमेरिका में भी रह चुकी हैं। सीएम वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च, 1953 में मुंबई में हुआ जबकि, यशोधरा राजे का जन्म 19 जून 1954 में लंदन में हुआ था। Vasundhara Raje at Polo cup

रजनीगंधा अचीवर्स टीम बनीं महाराजा जीवाजी राव सिंधिया गोल्ड कप 2018 की विजेता Vasundhara Raje at Polo cup
प्रतिष्ठित महाराजा जीवाजी राव सिंधिया गोल्ड कप 2018 के इस फाइनल मैच में रजनीगंधा अचीवर्स टीम विजेता रही। मुख्यमंत्री राजे ने विजेता टीम को बधाई दी तथा फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना भी की। सीएम राजे ने विजेता टीम तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकुमारी और एमपी सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर राजकुमारी दीया कुमारी, जयपुर पूर्व राजघराने की माता पद्मिनी देवी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। Vasundhara Raje at Polo cup
A spectacular show of skill by the players at the H. H. Maharaja Jiwaji Rao Scindia Gold Cup 2018. pic.twitter.com/Cna34Y1jMT
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) February 25, 2018

