बड़ी खबर: राजे सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा बढ़ाई

0
3634
Vasundhara Raje

युवाओं और बरोजगारों को एक बड़ी राहत देते हुए माननीय मुख्यमंत्री vasundhara raje ने एक बड़ी घोषणा की है। अब सरकारी सेवाओं में नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई है। राजस्थान की राजनीति में यह अब तक की सबसे बड़ी घोषणा कही जा सकती है। अब तक सरकारी सेवाओं में निुयक्ति के लिए आयु सीमा 35 साल निर्धारित थी जिसे बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

सुराज के 4 साल पूरे होने का जश्न मनाने झुंझनूं पहुंची मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बार—बार जिले सहित प्रदेश के युवाओं ने इस बारे में अपनी मांग रखी है जिसे स्वीकार किया गया है। जिले सहित प्रदेश के युवाओं की बेहद मांग और ​गुजारिश पर राजस्थान सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सरकारी सेवाओं में नियुक्ति की आयु सीमा बढ़ाकर 40 वर्ष की जाए। इससे प्रदेश के हजारों-लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

एक अन्य बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री vasundhara raje ने अगले साल तक प्रदेश में एक लाख 40 हजार सरकारी नौकरियां निकाले जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले 3 सालों में राज्य सरकार ने प्रदेश में एक लाख 70 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी है। आगे भी युवाओं को निराश नहीं किया जाएगा। इसलिए अगले एक साल में एक लाख 40 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। यह सभी नौ​करियों राजस्थान के विभिन्न विभागों में होंगी जिनकी घोषणाएं बाद में की जाएंगी। बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

इससे पहले राजस्थान में सुराज के 4 साल पूर्ण होने का जश्न मुख्यमंत्री vasundhara raje ने झुंझनूं में वीरांग्नाओं के बीच मनाया। यहां उन्होंने 457 वीरांग्नाओं और उनके परिजनों का सम्मान भी किया। अपने संबोधन की शुरूआत मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जिलेवासियों को राम राम बोलते हुए की। झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जिस झुंझनूं जिले के साथ प्रदेशरवासियों ने जिस प्यार, आशा और आशीर्वाद देते हुए मुझे इस सीट पर बिठाया है, उसे मैं सार्थक करूंगी।‘