कर्जे से परेशान किसान ने किया सुसाइड, ओले गिरने से खराब हो गई थी फसल

    0
    134

    जयपुर। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश को दौर जारी है। ज्यादा बारिश के कारण कई ​किसानों की फसल खराब हो गई है। कोटा जिले के नांता थाना क्षेत्र कर्जे से परेशान होकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर एक किसान ने मौत को गले लगा लिया। किसान ने तड़के मकान के गेट में फांसी लगा ली। परिजन उठे तो किसान फांसी पर लटका मिला। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित किया।

    डिप्रेशन में आकर घर में फांसी लगाई
    मृतक किसान राजाराम मीणा (50) बड़गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि फसल नहीं होने व कर्ज से परेशान था। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। मृतक के छोटे भाई ब्रजराम ने बताया- राजाराम के 4 बीघा जमीन है। जिस पर धान लगा रखा है। बारिश नहीं होने से फसल को पानी नहीं दे पा रहा था।

    ओलावृष्टि से फसल हुई थी खराब
    पिछले साल भी ओलावृष्टि से फसल खराब हुई थी। दो साल पहले बेटी की शादी की थी। राजाराम पर करीब 5 लाख का कर्ज था। वो कई दिनों से गुमसुम रहते थे। डिप्रेशन में आकर उसने तड़के 4 बजे फांसी लगा ली। रात ढाई बजे तक राजाराम जग रहा था। बड़े बेटे ने उसे देखा था। राजाराम के दो बेटे है, दोनों ही पढ़ाई करते है।