त्रिपुरा की जीत में राजस्थानियों का हाथ : वसुंधरा राजे

0
1349
Tripura Win Vasundhara Raje

पूर्वोत्तर राज्यों में एनडीए की धमाकेदार जीत की खुशी राजस्थान में उपस्थित भाजपा के सभी मंत्रियों और पार्टी से जुड़े लोगों के चहरों पर साफ दिख रही है। हाल ही में आए नजीजों के अनुसार त्रिपुरा और नागालैण्ड में बीजेपी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बना रही है। Tripura Win Vasundhara Raje

Read more : मध्यप्रदेश उपचुनावों के नतीजे: क्या हैं मायने

जबकि मेघालय में सहयोगी सरकार के साथ सत्तापक्ष के खेमे में मौजूद रहेगी। इस जीत की खुशी को साझा करते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत राजस्थान के नजरिए से भी काफी अहम है क्योंकि त्रिपुरा की जीत में राजस्थानियों का भी हाथ है। Tripura Win Vasundhara Raje

असल में त्रिपुरा में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी हैं, जिन्होंने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। राजे ने त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत में सहयोग लिए प्रवासी राजस्थानियों का आभार व्यक्त किया है। Tripura Win Vasundhara Raje

Tripura Win Vasundhara Raje

राजे ने कहा कि पूर्वोत्तर में मिली शानदार सफलता से पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है, उसका परिणाम राजस्थान सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम जनता के प्यार और आशीर्वाद से राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। Tripura Win Vasundhara Raje

Tripura Win Vasundhara Raje

उन्होंने कहा, ‘विकास आधारित राजनीति के दम पर ही भाजपा को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संगठन कौशल से आज भाजपा पूर्वोत्तर में जीरो से टॉप पर पहुंच गई है। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। वामपंथी किले को ढहाकर पार्टी ने साबित कर दिया है कि अब देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है।’ Tripura Win Vasundhara Raje

आगे मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि आजादी के बाद श्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं, उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वे उपलब्धियां अर्जित की हैं, जो आजादी के बाद से अब तक नहीं हो पाई थीं। Tripura Win Vasundhara Raje

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here