मध्यप्रदेश उपचुनावों के नतीजे: क्या हैं मायने

    0
    2085
    MP Bypolls Result

    मध्यप्रदेश में सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला रहा। मुंगावली और कोलारस दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हाल ही में शिवपुरी जिले की कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा सीट में उपचुनाव हुए जिनके नतीजों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। MP Bypolls Result

    मुंगावली में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहब यादव को 2 हजार 123 मतों को पराजित किया। वहीं, कोलारस में महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8 हजार 86 वोटों से हराया है। भाजपा को उपचुनावों में मिली हार के बाद सत्ता का सेमीफाइनल समझे जा रहे इन चुनावों के कई मायने हैं। आइये जानते हैं मध्यप्रदेश उपचुनावों के नतीजे के क्या मायने हैं… MP Bypolls Result

    Read more: मुख्यमंत्री राजे ने मनाई ससुराल में होली

    उपचुनावों में बीजेपी की हार कहीं बदलाव की बयार का हल्‍का झोंका तो नहीं…

    पिछले 15 साल से मध्यप्रदेश में सत्‍ता पर काबिज शिवराज सरकार को उपचुनाव ने जोर का झटका दिया है। हालांकि दो सीटों पर हार से आगामी विधानसभा चुनावों में ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। लेकिन उपचुनाव इस बात के संकेत हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए राह मुश्किलों भरी हो सकती है। MP Bypolls Result

    कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीट पर जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ​थी। अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे। सेमीफाइनल समझे जा रहे उपचुनाव में असल मुकाबला शिवराज सरकार बनाम कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच था। उपचुनाव में कांग्रेस की कमान युवा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में थी।

    कांग्रेस का गढ़ रही हैं कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीट

    कोलारस-मुंगावली की लड़ाई जितनी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थी, उतनी ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी मायने रखती थी। क्योंकि ये दोनों ही सीटें सिंधिया के संसदीय क्षेत्र से आती हैं और वो 2002 से गुना के सांसद हैं, जबकि ये दोनों सीटें कांग्रेस का गढ़ रही हैं। MP Bypolls Result

    2013 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने मोदी लहर के बावजूद इन दोनों सीटों पर कब्जा किया था। सिंधिया के लिए इन दोनों सीटों पर जीत इसलिए भी जरूरी थी, क्योंकि वो इन्हीं चुनावी नतीजों के दम पर अपनी मुख्यमंत्री की दावेदारी पेश कर सकते हैं। राजनीति के जानकारों का भी यही मानना है कि इन उपचुनावों के नतीजे विधानसभा चुनावों पर भी असर डाल सकते हैं। हालांकि, ये कहना अभी थोड़ा जल्दी होगा लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता। वैसे देखा जाए तो ये दोनों सीटें कांग्रेस का गढ़ रही हैं, इसलिए हार के बावजूद बीजेपी को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। MP Bypolls Result

    इस वजह से हुए थे कोलारस-मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव?

    2013 के विधानसभा चुनावों में कोलारस सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह कालूखेड़ा 6वीं बार विधायक बने थे। सितंबर 2017 में लंबी बीमारी के बाद महेंद्र सिंह का निधन हो गया था। उसके बाद से ही ये सीट खाली थी। वहीं मुंगावली सीट पर भी 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीती थी। इस सीट से कांग्रेस के राम सिंह यादव पहली बार विधायक बने थे। पिछली साल अक्टूबर में राम सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव इस साल नवंबर-दिसंबर माह में हो सकते हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने यहां की 230 सीटों में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 58 सीटें ही आई थी। बता दें, 2013 में बीजेपी सरकार ​सत्ता में आई और शिवराज सिंह चौहान ने लगातार तीसरी बार यहां के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। MP Bypolls Result

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here