मुख्यमंत्री राजे ने मनाई ससुराल में होली

    0
    2095
    Holi

    मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इस बार की होली अपने ससुराल धौलपुर के राजनिवास पैलेस में मनाई। यहां आयोजित किए गए होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शामिल होकर शहर के आमजन, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शुभकामनाएं देने आए लोगों से व्यक्तिगत रूप से एक-एक कर मिलीं और उनके हाल-चाल पूछे। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि ‘होली का यह पर्व 36 कौमों को प्यार और भाईचारे से जोडने वाला त्यौहार है। सभी भाईचारे को बनाये रखें तथा राजस्थान को एक विकसित प्रदेश बनाने के लिए मिल-जुलकर काम करें।’

    उन्होंने कहा कि धौलपुर जिले के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कलक्टर शुचि त्यागी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह एवं अन्य अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। इस मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में लोक कलाकार रोशन सिंह मस्ताना ने पारम्परिक होली गीतों की प्रस्तुति दी। Holi

    Read More: इस साल कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.4 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: एआन

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को शुभकामनाएं देने वालों में राजस्थान वक्फ विकास परिषद के चेयरमैन अब्दुल सगीर खान, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल, आरपीएससी चैयरमेन डॉ. राधेश्याम गर्ग, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, बसेड़ी विधायक रानी सिलोटिया, जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह जादौन एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे। Holi

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here