तौकाते तूफान : सरदारशहर के लाडले रमेश कुमार प्रजापत ने 137 लोगों को किया रेस्क्यू

    0
    308

    जयपुर। प्रदेश के चुरू जिले के सरदारशहर के लाडलों ने हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। देश को आजादी दिलाने से लेकर आपदा में जी जान लगा देते है। इस समय प्रदेश में चक्रवाती तूफान तौकते ने कहर बरपा रखा है। इस मुश्किल समय में सरदारशहर तहसील के भोजासर बड़ा निवासी रमेश कुमार प्रजापत लोगों की जिंदगी बचाने के लिए जी जान से जुटा हुआ है।

    137 लोगों को किया रेस्क्यू
    इसका उदाहरण मंगलवार को मुंबई के पालघर समुद्र तट से 5 किलोमीटर अंदर एक 137 लोगों से भरा जहाज खराब हो जाने के कारण बीच समुंद्र में अटक गया। जिसकी सूचना नेवी को दी गई। नेवी ने चार जवानों की टीम तैयार की। जिसमें सरदारशहर तहसील के गांव भोजासर बड़ा का रमेश प्रजापत भी शामिल था। रमेश कुमार प्रजापत सहित 4 जवानों ने सभी 137 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया।

    खराब मौसम के बावजूद की लोगों की मदद
    जहाज के इंजन में पानी चला जाने से जहाज बीच समंदर में रुक गया। सभी को हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित स्थान पर ले गए। रमेश ने बताया की मौसम खराब होने के बावजूद भी हेलीकॉप्टर की सहायता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रमेश कुमार 8 साल पहले 14 अगस्त 2013 को नेवी में भर्ती हुए थे। जिसके बाद अनेकों रेस्क्यू कर हजारों लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। रमेश के पिता मनीराम प्रजापत और बड़े भाई गोपीचंद प्रजापत खेती का कार्य करते हैं। मध्यमवर्ग के परिवार से ताल्लुक रखने वाले रमेश ने अब तक सैकड़ों जिंदगियों को बचाया है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here