उपराष्ट्रपति के अपमान पर भड़कीं वसुंधरा राजे, जानिए पूर्व सीएम ने क्या कहा

    0
    915

    जयपुर। संसद परिसर में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री कर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया था। यह मामले में पीएम मोदी सहित बीजेपी भाजपा के नेताओं ने कड़ी आपति जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन नेताओं का यह कृत्य अशोभनीय तथा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के सांसदों के इस परिहास में शामिल होने तथा वीडियो बनाने पर कहा कि यह अपमान उपराष्ट्रपति का नहीं वरन भारत के संविधान और संवैधानिक व्यवस्था का है।

    वसुंधरा राजे बोले, ना भूले देश सब देख रहा है
    उपराष्ट्रपति के उपहास पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का किया अपमान अशोभनीय व दुर्भाग्यपूर्ण। लोकतंत्र के मंदिर में इस कुकृत्य ने भारतीय संविधान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है, लेकिन वे लोग ना भूले कि देश सब देख रहा है।