वसुंधरा राजे और सचिन पायलट भी चुनाव अभियान में जुटे: रोड शो आज

0
935
Rajasthan bypolls

राजस्थान में 29 जनवरी को होने जा रहे उपचुनाव में अब केवल कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। सत्ता के इस सेमीफाइनल में कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपना पूरा दम लगा दिया है। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने चुनावों में जीत के लिए दिन—रात एक ​कर दिए हैं। कांग्रेस और बीजेपी उपचुनाव में जीत दर्ज कर आगामी चुनावों में राजनैतिक रूप से मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाना चाहती है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले हो रहे इन उपचुनावों को इसलिए भी राजस्थान की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। दोनों दलों के स्टार प्रचारक अपनी—अपनी पार्टी के ​प्रत्याशियों के लिए जगह—जगह रोड शो कर जनता का समर्थन मांग रहे हैं। आइये जानते हैं राजस्थान बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष दो लीडर किस राह पर हैं…

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रोड शो और तूफानी चुनावी दौरे: Rajasthan bypolls

राजस्थान की वर्तमान बीजेपी सरकार की मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपचुनाव में पूरी जी—जान के साथ जुटी हुई हैं। सीएम राजे पिछले कुछ दिन से लगातार चुनावी दौरे कर रही है। वे प्रदेश में तीन जगह होने वाले उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए भारी समर्थन देने की अपील कर रही है। ​हालिया दिनों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तूफानी चुनावी दौरे किए हैं। राजे पिछले कुछ दिनों में तीनों सीटों अजमेर व अलवर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कई चुनावी सभाएं कर चुकी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के लिए और अलवर में पार्टी प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह यादव के लिए रोड शो कर चुकी है। इसके अलावा सीएम राजे ने भाजपा की स्टार प्रचारक होने के नाते कई जगह चुनावी सभाओं को संबोधित किया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। यह उनकी लोकप्रियता और आमजन का उनके प्रति विश्वास ही कहा जाएगा। मुख्यमंत्री राजे अब 29 जनवरी को होने वाले मतदान के ​बचे दिनों में तेजी से कई चुनावी सभाएं करने वाली है।

Read More:  ‘मां’ के मायने बदले: क्या है यह मां?

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पायलेट कर रहे तेजी से चुनावी संभाएं:

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वे कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने दूरी बनाई हुई है। ऐसे में कांग्रेस के पास अशोक गहलोत, सीपी जोशी और सचिन पायलट के अलावा कोई बड़ा स्टार प्रचारक नहीं है। फिर भी इन तीनों की तिकड़ी ने अपनी पूरी ताकत इन उपचुनावों में लगा दी है। हालांकि, गहलोत और जोशी चुनाव में ज्यादा सक्रिय नज़र नहीं आ रहे हैं। उसके पीछे कांग्रेस की अंदरूनी फूट है। सचिन पायलट अजमेर में पार्टी प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा के लिए रोड शो कर चुके हैं। वहीं, गहलोत भी अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव के सम​र्थन में रोड शो कर चुके हैं। पायलट तीनों उपचुनाव क्षेत्रों में तेजी से दौरे कर चुनावी सभाओं को संबोधित करते नज़र आ रहे हैं। यह चुनाव पायलट के लिए नाक का सवाल भी है।  Rajasthan bypolls

29 को होगी उपचुनावों के लिए वोटिंग, 1 फरवरी को आएंगे नतीजे Rajasthan bypolls

राजस्थान में पिछले कुछ समय से खाली चल रही तीन सीटें, अलवर लोकसभा, अजमेर लोकसभा और भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ सीट पर 29 जनवरी को मतदान होने हैं। इन चुनावों का परिणाम 1 फरवरी, 2018 को आना है। तीनों ही सीटों पर प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। अजमेर में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा का चुनावी मुकाबला कांग्रेस के रघु शर्मा से, अलवर में भाजपा उम्मीदवार जसवंत यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से और मांडलगढ़ में भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा का कांग्रेस के विवेक धाकड़ से होगा।  Rajasthan bypolls

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here