‘मां’ के मायने बदले: क्या है यह मां?

0
1201
Mandalgarh Ajmer Alwar By-elections

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के लिए मां के मायने थोड़े बहुत बदल गया है। हालांकि वह मानती है कि मातृशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। हाल ही में उन्होंने अपने अलवर दौरे पर ‘मातृशक्ति यानी मां के सहयोग से उपचुनाव वाले तीनों क्षेत्रों ‘मां’में भाजपा को जीत हासिल होगी।’ स्टेटमेंट दिया। अलवर में यहां मां का मतलब ‘माता’ नहीं है। Mandalgarh Ajmer Alwar By-elections

यहां मां का मतलब है एम से मांडलगढ़, ए से अजमेर और ए से अलवर। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति जिसके पास हो, वह हर क्षेत्र में जीतता है। मातृशक्ति के सहयोग से उपचुनाव वाले तीनों क्षेत्रों ‘मां’ में भाजपा को जीत हासिल होगी। अलवर के एक निजी होटल में महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने यह व्याख्या की। Mandalgarh Ajmer Alwar By-elections

नारी शक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा और उत्साह जागृत करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को भले ही आगे बढ़ने में कितनी ही परेशानी आए, पर अपने आत्मविश्वास के बूते आगे बढ़ती जरूर हैं। इसके बाद राजे ने अलवर ग्रामीण, रामगढ़ और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के साथ बैठक की। वहां सभी कार्यकर्ताओं सहित अन्य ने भाजपा को अलवर उपचुनाव में जीत दिलाने का वायदा किया। Mandalgarh Ajmer Alwar By-elections

उपचुनावों में अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जसवंत यादव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के करण सिंह यादव हैं। अलवर के साथ अजमेर लोकसभा और माडलगढ़ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव 29 जनवरी को होने हैं। परिणाम 2 फरवरी को आएंगे। आपको बता दें कि इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। Mandalgarh Ajmer Alwar By-elections