मुख्यमंत्री राजे को हटाने की अटकलों को प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने दिया विराम, कहा, सीएम राजे ही करेंगी प्रदेश का नेतृत्व

0
4698
Ashok Parnami

राजस्थान में इन दिनों मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केंद्र में शिफ्ट करने की अफवाहें तेज हो रही हैं। कहा जा रहा हैं कि जल्द ही प्रदेश में भाजपा का नेतृत्व में बदलाव किया जा सकता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केंद्र में कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी देने जा रहे हैं और राजस्थान की कमान युपी में भाजपा की जीत के रणनीतिकार रहे ओम माथुर को मुख्यमंत्री के तौर पर  दी जा सकती हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इन सब दलीलों को खारिज करते हुए बताया कि यह सब मीडिया की उपज हैं।

राजे को हटाना मीडिया की उपज: परनामी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी में आज प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री राजे के लिए उड़ रही अफवाहों का खंडन किया। परनामी ने बताया कि सीएम वसुंधरा राजे को हटाने की अटकलें केवल मीडिया फैला रहा हैं यह सब बाते मीडिया और सोशल मीडिया की उपज मात्र हैं। उन्होने बताया कि यूपी चुनाव से पहले बिहार चुनाव के वक्त भी ऐसी अफवाह उड़ी थी।

पूरे पांच साल रहेगा प्रदेश में राजे का नेतृत्व

अशोक परनामी ने मीडिया के सामने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि सीएम वसुंधरा राजे ही पूरे पांच साल तक प्रदेश की मुख्यमंत्री रहेंगी। उन्होंने कहा कि जो बाते हो रही है या मीडिया में आ रही है वो बातें मीडिया की उपज है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जोर आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव पर है। इससे पहले धौलपुर में उपचुनाव होने जा रहा है, उसमें पार्टी की जीत निश्चत है।

कांग्रेस में हैं विरोधाभास

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग वाले आरोप पर परनामी ने कहा कि बीजेपी एक परिवार की तरह है, अगर कोई परिवार का सदस्य चुनाव लड़ रहा है, तो पार्टी एकजुट होकर चुनाव प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि कांग्रेस पार्टी में विरोधाभास है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल के वक्त मौजूद नहीं रहे।