अशोक गहलोत से दूर बैठे रहे खेलमंत्री चांदना, CM के कहने पर भी आगे आने से किया इंकार

    0
    417

    जयपुर। प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन मंत्रियों के बीच अनबन की खबरे सामने आती रही है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है। खेल मंत्री अशोक चांदना एक कार्यक्रम में मंच पर सीएम अशोक गहलोत से दूर पीछे जाकर बैठे रहे। मुख्यमंत्री ने जब चांदना को पीछे बैठा देखा तो उन्हें आगे आने के लिए कहा। इस पर खेल मंत्री कुछ देर तक आनाकानी का खेल करते रहे।

    डोटासरा और रामलाल ने भी समझाया
    इस दौरान वहां पर मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी चांदना को समझाने की कोशिश की, लेकिन पर वह नहीं माने। फिर गहलोत की लगातार मनुहार के बाद चांदना आखिरकार पहली पंक्ति में आकर बैठे। यह घटना ग्रामीण ओलिंपिक के सॉन्ग लॉन्च की है।

    नहीं दिया भाषण
    सोमवार को हुए इस वाकया अब सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना है। बताया जा रहा है कि सरकार-ब्यूरोक्रेसी को लेकर पहले भी अपनी नाराजगी जता चुके चांदना सिस्टम से फिर नाराज हैं। यहां तक कि खेल मंत्री ने अपने ही विभाग के कार्यक्रम में उस दिन भाषण भी नहीं दिया।