
केंद्र सरकार ने प्रदेश के 4 शहरों का स्मार्ट सिटी योजनो के तहत चयन किया हैं। प्रदेश के जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा को स्मार्ट बनाया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने अलग से स्मार्ट सिटी कंपनीज का गठन किया हैं आगामी वर्ष में स्मार्ट सिटी योजना पर 640 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्र की तर्ज पर ही प्रदेश में स्मार्ट गांव कॉन्सेप्ट लेकर आई हैं। 2017-18 के बजट में मुख्यमंत्री राजे की इसकी घोषणा की हैं।
सबसे ज्यादा जयपुर के गांव होंगे स्मार्ट
मुख्यमंत्री राजे ने अपनी बजट घोषणा को परवान चढ़ाने के लिए हमसंभव प्रयास कर रही हैं मुख्यमंत्री राजे के बजट के अनुसार प्रदेश भर में जयपुर जिले में सबसे ज्यादा स्मार्ट गांव विकसित होंगे। आबादी के लिहाज से जयपुर के सबसे ज्यादा 89 गांव ऐसे हैं, जो बजट घोषणा के दायरे में आ रहे है।
953 गांवों का हुआ चयन, बनेगें स्मार्ट
ग्रामीण विकास विभाग ने जब योजना की क्रियान्विति के लिए मशक्कत की तो शुरुआत में ऐसे कुल 953 गांव चिह्नित किए है, जिनकी आबादी पांच हजार से अधिक है। पहले सरकार इन गांवों को स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित करेगी। जयपुर के बाद सबसे अधिक योग्य गांवों की सूची में कोटा, भीलवाड़ा, जालौर और सीकर जिले आ रहे है।
ये है बजट घोषणा
मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित किए जाएंगे। इनमें गांवों में परंपरागत और सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट, वाई-फाई, ई-लायब्रेरी, खेल मैदान, कचरा प्रबंधन, चारागाहों के विकास जैसी सुविधा मुहैया कराएगी।
953 गांव हुए चिन्हित, 89 जयपुर के, जयपुर के बाद कोटा, भीलवाड़ा का नम्बर
जिले में 5000 से अधिक आबादी वाले गांव
| क्र.सं | जिला | स्मार्ट विलेज सं. |
| 1. | अजमेर | 30 |
| 2. | अलवर | 56 |
| 3. | बांसवाड़ा | 16 |
| 4. | बांरा | 15 |
| 5. | बाड़मेर | 26 |
| 6. | भरतपुर | 33 |
| 7. | भीलवाड़ा | 27 |
| 8. | बीकानेर | 64 |
| 9. | बूंदी | 07 |
| 10. | चित्तोड़गढ | 16 |
| 11. | चूरु | 29 |
| 12. | दौसा | 26 |
| 13. | धौलपुर | 08 |
| 14. | डूंगरपुर | 17 |
| 15 | श्रीगंगानगर | 05 |
| 16. | हनुमानगढ़ | 37 |
| 17. | जयपुर | 89 |
| 18. | जैसलमेर | 04 |
| 19. | जालौर | 55 |
| 20. | झालावाड़ | 09 |
| 21. | झुंझुनू | 45 |
| 22. | जोधपुर | 51 |
| 23. | करौली | 20 |
| 24. | कोटा | 11 |
| 25. | नागौर | 66 |
| 26. | पाली | 47 |
| 27. | राजसमंद | 06 |
| 28. | सवाई माधोपुर | 28 |
| 29. | सीकर | 51 |
| 30. | सिरोही | 22 |
| 31. | टोंक | 19 |
| 32. | उदयपुर | 13 |
| 33 | प्रतापगढ़ | 04 |
आबादी के अनुसार गांव
| 5 से 6 हजार अबादी वाले गांव | 374 |
| 6 से 7 हजार आबादी वाले गांव | 197 |
| 7 से 8 हजार आबादी वाले गांव | 127 |
| 8 से 9 हजार आबादी वाले गांव | 75 |
| 9 से 10 हजार आबादी वाले गांव | 59 |
| 10 हजार से अधिक आबादी के गांव | 120 |

