भाजपा के शक्ति सिंह मांडलगढ़ के विकास को नई गति देंगे: मुख्यमंत्री राजे

0
845
Mandalgarh Vasundhara Raje

भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा मांडलगढ़ के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। साथ ही मांडलगढ़ के लोगों की परेशानियों को भी समझेंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का, जो हाल ही में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनसभा को संबोधित कर रही थीं। भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा  को समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री राजे यहां आई थीं। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही क्षेत्र के बिठ्ठलपुरा, नयागांव, सराणा में लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। राजस्थान में अलवर—अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव 29 जनवरी को होंगे एवं परिणाम एक फरवरी को आएगा। Mandalgarh Vasundhara Raje 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कहा कि भाजपा ने शक्ति सिंह के रूप में एक ऐसे युवा को मैदान में उतारा है, जो मांडलगढ़ के लोगों की परेशानियों को समझने के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि 23 करोड़ रुपये की लागत से जैतपुरा बांध की मरम्मत, बिजोलिया से बूंदी तक 177 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण, पानी की समस्या से निजात दिलाने सहित कई महत्वपूर्ण काम हमने किए हैं। इसीलिए मैं कहती हूं कि यह उपचुनाव मांडलगढ़ की तरक्की का है। Mandalgarh Vasundhara Raje 

Read More : हर एक वोट मायने रखता है: जानिए क्यों ज़रूरी है आपका वोट

भाजपा ने सभी जातियों के बीच भाईचारे को बढ़ावा दिया 

राजे ने कहा कि प्रदेश का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण रहेगा। तभी निवेशक दूसरे राज्यों को छोड़कर यहां निवेश करेंगे जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे व राज्य में विकास होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने सभी जातियों के बीच आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया है। 4 वर्ष पहले जिस तरह से सत्ता-धर्म की कूटनीति को त्यागकर, जनता ने सर्वसमाज को जोड़ने वाली भाजपा की राजनीति को अपनाया और हमें जिम्मेदारी सौंपी, उसे निभाते हुए हमने इन 4 सालों में विकास का एक बड़ा सफर तय किया है जो आगे भी जारी रहेगा।

कांग्रेस ने 50 सालों तक जातियों को आपस में लड़ाया Mandalgarh Vasundhara Raje 

जनसभा में मुख्यमंत्री राजे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने बीते 50 वर्षों में हमारे काम की तुलना में अगर थोड़ा सा भी काम कर लिया होता तो आज मेरा राजस्थान विकास के रास्ते पर काफी आगे पहुंच चुका होता। लेकिन उन्होंने वोट पाने के लिए जातियों को सिर्फ आपस में लड़ाने का काम किया है। Mandalgarh Vasundhara Raje 

 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here