
जयपुर। प्रदेश के कोटा जिले में उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों पर अब चाय पत्ती भी उचित दाम में मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, रसद विभाग अगस्त से उपभोक्ताओं को चाय की पत्ती उपलब्ध कराई जाने की तैयारी की जा रही है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार अगस्त में सभी राशन डीलर गेहूं और चीनी के साथ चाय की पत्ती भी उपलब्ध कराएंगे। बताया जा रहा है कि करीब 600 डीलरों को खाद्य आपूर्ति विभाग को चाय पत्ती खरीदने के लिए पैसा जमा कराना होगा।
50 रुपए में मिलेगी 250 ग्राम चाय
जिला रसद अधिकारी गोवर्धन लाल मीणा ने बताया कि डीलर 250 ग्राम चाय पत्ती 50 रुपये में उपभोक्ता को देंगे। इसके बदले डीलर को 5 रुपये कमीशन विभाग की ओर से दिया जाएगा। डीलर्स से जितनी डिमांड आएगी उतनी ही मात्रा में चाय की पत्ती उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि डीलर राज्य सरकार के अधिकृत राज ब्रांड की चाय पत्ती ही बेच सकेंगे।

