गहलोत सरकार ने कांवड़ यात्रा पर लगाई रोक, धार्मिक आयोजन पर भी पाबंदी

    0
    563

    जयपुर। प्रदेश में महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए गहलोत सरकार ने अनलॉक-5 के तहत नई गाइडलाइन जारी कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कावड़ यात्रा सहित सभी धार्मिक यात्राओं, जुलूस एवं मेले पर रोक लगा दी है। ईद- उल- जुहा पर एकत्रित होकर इबादत करने की अनुमति नहीं मिलेगी। गृह विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्विमिंग पूल खोलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सार्वजनिक उद्यान सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

    चतुर्मास पर्व पर आयोजन की अनुमति नहीं, ईद-उल-जुहा पर पाबंदी
    जैन धर्म और अन्य कई धर्मावलम्बियों द्वारा राज्य के अनेक स्थानों पर चतुर्मास पर्व का आयोजन किया जायेगा। इसमें सम्मिलित होने के लिए विश्वभर से श्रद्धालु आते हैं। कोरोना के कारण अत्यधिक भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए किसी भी सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान पर भीड़-भाड़ ए आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा का त्यौहार मनाया जायेगा।

    रैली में जमकर उमड़ी भीड़, कोविड प्रोटोकॉल तोड़े
    वहीं देश में पेट्रोल डीजल इंधन और जरूरत की चीजों के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। कोरोना गाइडलाइन में भीड़ का हवाला देकर सावन के धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने वाली सरकार आज सड़कों पर प्रदर्शन करती नजर आई। जिसमें कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई। साथ ही कुछ लोगों के चेहरे पर मास्क भी नजर नहीं आया।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here