राजेंद्र गुढ़ा का गहलोत पर हमला, बताया सबसे बड़ा निकम्मा, ये नरभक्षी कई नेताओं को खा गया

    0
    124

    जयपुर। राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहते है। गुढ़ा एक बार फिर चर्चा में छाए हुए है। उदयपुरवाटी में राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अशोक गहलोत से बड़ा कोई निकम्मा नहीं है। मैं कांग्रेस पार्टी का विधायक हूं मुझे निकालकर बाहर क्यों नहीं करते हैं। यहां तक की अशोक गुढ़ा ने गहलोत को नरभक्षी बताते हुए कहा कि वो कितने नेताओं को खा गए। बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा की बगावती तेवर और सरकार के खिलाफ बयानबाजी को देखते हुए गहलोत ने इसी साल जुलाई में उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

    अशोक गहलोत के ताबूत में आखिरी कील मैं ही ठोकूंगा
    कांग्रेस विधायक ने कहा कि अशोक गहलोत के ताबूत में आखिरी कील मैं ही ठोकूंगा। गहलोत ने मुझ पर झूठे मुकदमे करवा दिए हैं। अगर वो नीम का थाना आते हैं तो मैं उनसे सवाल करूंगा। वो एक बार यहां आकर के तो देखें। बर्खास्त विधायक ने गहलोत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भी विश्वासघात किया है। मेरे पास लाल डायरी में सबूत है और मुख्यमंत्री जेल जाएंगे। पेपर लीक का जिक्र करते हुए बर्खास्त मंत्री ने कहा है कि आरपीएससी में मुख्यमंत्री गहलोत जो लिस्ट भेजते हैं और उसमें जिसका नाम होता है वो इंटरव्यू में पास हो जाता है। मुख्यमंत्री की वजह से हमारे हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया।