वसुंधरा राजे को साइडलाइन करना BJP को पड़ेगा भारी, क्या कहती है धौलपुर की जनता

    0
    116

    जयपुर। राजस्थान की सियासत में एक बात की चर्चा काफी समय से हो रही है कि बीजेपी इस चुनाव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को साइडलाइन करना चाहती है। सवाल यह भी उठता है कि इससे बीजेपी को कितना नुकसान उठाना पड़ सकता है। धौलपुर की जनता का कहना है कि अशोक गहलोत सरकार ने कोई विकास काम नहीं किया है। कांग्रेस सरकार ने पेंशन बंद कर दी है। जिले में कानूनी व्यवस्था भी ठीक नहीं है। लोग कह रहे है कि योजनाओं के नाम पर रेवडियां बांटी जा रही है। इससे जनता का भला नहीं होगा। जनता चाहती है कि बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बार फिर सीएम चेहरा घोषित करे।

    राजे को साइडलाइन करना BJP को पड़ेगा भारी
    प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट और नाकारा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। आने वाले चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर कमल की देगा और बीजेपी की सरकार बनेगी। आने वाले चुनाव में अशोक गहलोत सरकार को यह जनता ही सबक सिखाएगी। लोगों को लोगों का कहना है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साइड लाइन करना बीजेपी को काफी भारी पड़ सकता है।

    विकास ठप्प, पेंशन बंद, अस्पताल का बेहाल
    कोई विकास का काम नहीं हुआ है। सब जगह टूटी-फूटी है। हर जगह पानी भरा हुआ है। अस्पताल में स्टाफ ही नहीं है। मरीज काफी परेशान हो रहे हैं। लोग इलाज के लिए अस्पताल जाते हैं। लेकिन डॉक्टर नहीं मिलते मायूस होकर वापस लौट आते हैं। यहां विकास दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है चारों तरफ बिहार और कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है।

    बीजेपी को होगा 80 सीटों का नुकसान
    पानी की व्यवस्था नहीं है। ग्राम पंचायत में भी नालियां नहीं बनाई गई है। विकास के नाम पर यहां जनता को बेवकूफ बनाया गया है। आने वाले चुनाव में अशोक गहलोत सरकार को यह जनता ही सबक सिखाएगी। लोगों को लोगों का कहना है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को साइड लाइन करना बीजेपी को काफी भारी पड़ सकता है। जनता ने तो यह भी कहा है कि अगर आलाकमान समय रहते नहीं चाहता तो पार्टी को 70 से 80 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।